• Fri. Oct 18th, 2024

shrimahakalloktv.com

श्री महाकाल लोक के सम्पूर्ण दर्शन

कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा, उज्जैन में इन्हें मिली जिम्मेदारी

ByShri Mahakal Lok TV

Sep 8, 2023

उज्जैन। बीजेपी की जनआशीर्वाद यात्रा के जवाब में कांग्रेस भी जन आक्रोश यात्रा निकालने वाली है और इसके लिए मीडिया में प्रचार प्रसार करने के लिए मीडिया की टीम बनाकर जिम्मेदारी सौंपी गई है। उज्जैन में यह जिम्मेदारी विवेक गुप्ता और निलाभ शुक्ला को दी गई है।
भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा के जवाब में कांग्रेस मध्यप्रदेश में जल्दी ही जन आक्रोश यात्रा निकालने वाली है, पार्टी ने इसकी तैयारियां तेज कर दी है, जन आक्रोश यात्रा में कांग्रेस भाजपा सरकार की कमियों को जनता तक पहुंचाएगी और अपनी 15 महीनों की सरकार की उपलब्धियां याद दिलाएगी, कांग्रेस के मीडिया विभाग ने इसके लिए प्रभारी नियुक्त किये है। बहुत जल्दी प्रारंभ होने वाली कांग्रेस की ‘‘जन आक्रोश यात्रा’’ को लेकर मीडिया विभाग के पदाधिकारियों और प्रवक्तागणों को मीडिया से समन्वय स्थापित कर यात्रा के प्रचार-प्रसार के दायित्व का निर्वहन करने हेतु प्रभारी बनाया बनाया है। ये प्रभारीगण अपने प्रभार वाले क्षेत्रों में यात्रा के दौरान पूरे समय वहां उपस्थित रहकर यात्रा के व्यवस्थित संचालन और प्रचार-प्रसार का जिम्मा संभालेंगे। उज्जैन संभाग में प्रवक्ताद्वय विवेक गुप्ता और नीलाभ शुक्ला को प्रभारी बनाया गया है।


Warning: Undefined variable $post in /home/u970298918/domains/shrimahakalloktv.com/public_html/wp-content/themes/newses/inc/ansar/hooks/hook-single-page.php on line 180

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *