• Fri. Oct 18th, 2024

shrimahakalloktv.com

श्री महाकाल लोक के सम्पूर्ण दर्शन

जनआशीर्वाद यात्रा को दिखाए काले झंडे

ByShri Mahakal Lok TV

Sep 10, 2023

उज्जैन। महिदपुर के खेड़ा खजुरिया में रविवार को पहुंची बीजेपी की जनआशीर्वाद यात्रा को कांग्रेस नेताओं ने काले झंडे दिखाकर विरोध दर्ज कराया। हालांकि इसी दौरान पुलिस ने इन सभी कार्यकर्ताओं को थाने में ले जाकर बैठा भी दिया।
कांग्रेस नेता विजयसिंह गौतम के नेतृत्व में काले झंडे दिखाए गए। इस दौरान विजय परमार, भरत आंजना, राजेन्द्रसिंह दरबार, बंटी थावरिया आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

प्रवेश के पहले दो पक्षों में विवाद
इधर महिदपुर क्षेत्र में जन आशीर्वाद यात्रा में स्वागत मंच लगाने की बात पर भाजपा के ही दो पक्ष आमने-सामने हो गए। करीब 3 घंटे की जद्दोजहद के बाद विवाद थमा। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए थे। पुलिस व प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। नगर के कन्याशाला के सामने मंच बनाने की बात पर विधायक बहादुरसिंह चौहान के समर्थक तथा जिला पंचायत सदस्य प्रतापसिंह आर्य के समर्थक आमने-सामने हो गए। सुबह जहां दोनों पक्षों को जगह का बंटवारा सीएमओ सीएस सोनीस ने कर दिया था। वहीं कुछ देर बाद मंच हटाने को लेकर विवाद बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी चली। नगर में गहमा-गहमी का माहौल होने लगा। आसपास की दुकानें बंद होने लगी। इधर जानकारी लगने पर तहसीलदार संतुष्टि पाल, टीआई राजवीरसिंह गुर्जर मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया।


Warning: Undefined variable $post in /home/u970298918/domains/shrimahakalloktv.com/public_html/wp-content/themes/newses/inc/ansar/hooks/hook-single-page.php on line 180

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *