• Sat. Jul 27th, 2024

shrimahakalloktv.com

श्री महाकाल लोक के सम्पूर्ण दर्शन

 गोण्डा पुलिस अधीक्षक ने आरक्षियों को किया सम्मानित

ByShri Mahakal Lok TV

Apr 11, 2024

नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन के प्रति किया जागरूक

उत्तर प्रदेश – महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन उ0प्र0 द्वारा महिला/बाल सुरक्षा के क्षेत्र में किए गए सराहनीय कार्य के लिए  जिला की 2 महिला आरक्षियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए.. और पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा सम्मानित किया गया..साथ ही नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन के प्रति किया जागरूक

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के जनपद गोण्डा के थाना को नगर में तैनात महिला आरक्षी सीमा वर्मा द्वारा अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निर्वहन करते हुए 04 अनाथ बच्चों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का लाभ दिलाया गया तथा महिला हेल्पडेस्क में कार्यरत रहकर महिला फरियादियों से प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का त्वरित निस्तारण कराया गया|

https://shrimahakalloktv.com/?p=7276

थाना छपिया में तैनात महिला आरक्षी ममता राज द्वारा मिशन शक्ति के तहत थाना क्षेत्रों में भ्रमण कर महिलाओं/बालिकाओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया| जगह जगह चौपाल लगाकर व गांव/वार्ड में भ्रमण कर बच्चों/महिलाओं/बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान 4.0 के बारे में पम्पलेट बांटकर व जन जागरूक करते हुए आत्मरक्षा के बारे में बताया गया तथा हेल्पलाइन नम्बरों 1090,181,112,1076, 1098,108, 102,1930 आदि के बारे में अवगत कराया गया था उनकी शिकायतों को सुनकर निस्तारित किया गया।

दिलीप कुमार यादव, ब्यूरो चीफ, गोण्डा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *