• Sat. Sep 21st, 2024

shrimahakalloktv.com

श्री महाकाल लोक के सम्पूर्ण दर्शन

शतचंडी चज्ञ की पूर्णाहुति के साथ हुआ भंडारा

ByShri Mahakal Lok TV

Oct 27, 2023

उज्जैन। मंगलनाथ रोड़ पर श्री मौनतीर्थ पीठ में चल रहे शतचंडी यज्ञ की पूर्णाहुति हुई। इस दौरान हवन किया गया। जिसमें ग्यारह यजमानों ने भागीदारी की। खास बात यह रही कि ग्यारह अध्याय के बाद हर बार फल की आहूति दी गई। दरअसल पीठ के महामंडलेश्वर सुमनानंद गिरि महाराज के सान्निध्य में हवन किया गया।

https://shrimahakalloktv.com/?p=4902

गौरतलब है कि शतचंडी यज्ञ की पूर्णाहुति चंडी चतुर्दशी पर की गई। जिसमें हवन के बाद कन्या पूजन और भंडारा हुआ। मौनतीर्थ आश्रम के प्रबंधक अमित पुरोहित ने बताया कि इस यज्ञ में दुर्गासप्तशती पाठ के माध्यम से आहुतियां दी गईं। आश्रम में करीब एक माह से विशेष अनुष्ठान चल रहा था। जिसका समापन हवन और भंडारे के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *