• Fri. Oct 18th, 2024

shrimahakalloktv.com

श्री महाकाल लोक के सम्पूर्ण दर्शन

बुरहानुपर में चिटनिस और शेरा के बीच घमासान…

ByShri Mahakal Lok TV

Oct 22, 2023

बुरहानपुर। बुरहानपुर विधानसभा में भाजपा ने पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस को इस बार भी टिकट दिया है तो वहीं 2018 में पूर्व मंत्री के सामने निर्दलीय चुनाव लड़कर जीते ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा भैया अब कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवार हैं।
भाजपा ने पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस को उम्मीदवार बनाया। पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता भी हैं। संगठन में भी अपनी अच्छी पकड़ रखती हैं। प्रखर वक्ता, हमेशा सक्रिय राजनीति और लोगों के बीच रहने का फायदा इस तरह मिला कि भाजपा के सर्वे और बाहर से आए प्रवासी विधायकों की रिपोर्ट में भी उनका ही नाम सामने आया। ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा भैया को कांग्रेस ने अधिकृत उम्मीदवार बनाया है। राहुल गांधी की नवंबर 2022 में बुरहानपुर से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा का जिम्मा निर्दलीय विधायक रहे ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा भैया के जिम्मे था। यह जिम्मेदारी पहले अरूण यादव को दी गई थी, लेकिन उन्होंने इससे इनकार कर दिया था। भारत जोड़ो यात्रा सफल रही तभी यह तय हो गया था कि आने वाला टिकट ठाकुर सुरेंद्र सिंह को ही मिलने वाला है। जिले में दो विधानसभाएं हैं बुरहानपुर और नेपानगर। भाजपा-कांग्रेस ने देरी से टिकट इसलिए जारी किए ताकि विरोध का ज्यादा समय न मिले, लेकिन दोनों ही विधानसभाओं टिकट बदलने की मांग जोर पकड़ रही है। कांग्रेस ने नेपानगर से जिला पंचायत सदस्य गेंदूबाई चौहान को मौका दिया है। एक साल पहले ही जिला पंचायत सदस्य बनी गेंदू बाई लगातार क्षेत्र में सक्रिय रही। नेपानगर की आदिवासी बहुल सीट पर कांग्रेस के पास कोई बड़ा चेहरा नहीं होने और साल 2018 में नए चेहरे को मैदान में उतारकर मिली जीत के कारण उन्हें मौका मिला है।


Warning: Undefined variable $post in /home/u970298918/domains/shrimahakalloktv.com/public_html/wp-content/themes/newses/inc/ansar/hooks/hook-single-page.php on line 180

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *