• Fri. Oct 18th, 2024

shrimahakalloktv.com

श्री महाकाल लोक के सम्पूर्ण दर्शन

उलटफेर होने से पलट सकते है नतीजे भी

ByShri Mahakal Lok TV

Oct 19, 2023

बालाघाट। विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी कांग्रेस ने भले ही बालाघाट जिले की 6 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हो। लेकिन इसके बाद से यहां विरोध के स्वर भी सुनाई दे रहे है। पार्टी सूत्रों की यदि माने तो जिन प्रत्याशियों को यहां मैदान में उतारा गया है। उन्हें बदलने की भी मांग अंदर ही अंदर हो रही है जिस तरह से कांग्रेस बीजेपी ने उम्मीदवारों के मामले में उलटफेर किया है। उससे भीतरघात की भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। परसवाड़ा से कांग्रेस ने पूर्व विधायक मधु भगत भाजपा ने वर्तमान

https://shrimahakalloktv.com/?p=4500

विधायक एवं आयुष मंत्री रामकिशोर कावरे को अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाया है। सपा से कंकर मुंजारे मैदान में होंगे लेकिन कांग्रेस समर्थित जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजा लिल्हारे यहाँ से गोंगप्पा के प्रत्याशी होंगे हालांकि इनके चुनाव लड़ने से कांग्रेस को नुकसान की संभावना बनी हुई है! बैहर विधानसभा से कांग्रेस ने विधायक संजय उइके को तो लगातार दो बार से चुनाव हार रहे भगत नेताम को भाजपा ने एक बार फिर मौका दिया है। लेकिन इस बार भी कांग्रेस के संजय उइके भाजपा पर भारी दिखाई दे रहे है लांजी विधानसभा से कांग्रेस ने हिना कावरे को तो भाजपा ने लगातार दो बार से चुनाव हारते आ रहे रमेश भटेरे का टिकट ऐन मौके पर काटकर राजकुमार कर्राहे को अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाया है जिसे लेकर अब रमेश भटेरे बगावत पर उतर आए है बालाघाट से कांग्रेस ने अनुभा मुंजारे पर अपना भरोसा जताया है। भाजपा से गौरीशंकर बिसेन या उनकी पुत्री मौसम बिसेन चुनाव लड़ेगी यह अभी तय नही किया गया है वारासिवनी विधानसभा में निर्दलीय विधायक गुड्डा जसवाल भाजपा में शामिल हो गए है और वे ही भाजपा से चुनाव लड़ेंगे तो कांग्रेस उम्मीदवारों में सबसे आगे चल रहे पूर्व नपा अध्यक्ष विक्की पटेल के नाम पर कांग्रेस मोहर लगाते लगाते रूक गई है।


Warning: Undefined variable $post in /home/u970298918/domains/shrimahakalloktv.com/public_html/wp-content/themes/newses/inc/ansar/hooks/hook-single-page.php on line 180

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *