• Fri. Oct 18th, 2024

shrimahakalloktv.com

श्री महाकाल लोक के सम्पूर्ण दर्शन

मंदसौर में बनेगा श्री पशुपतिनाथ लोक

ByShri Mahakal Lok TV

Aug 23, 2023

मंदसौर। पशुपतिनाथ लोक की योजना अब जमीन पर उतरने को तैयार हैं। सरकार ने पर्यटन विकास निगम को एजेंसी बनाया हैं और अब उसके निर्देशन में ही सारा कार्य होगा। जबलपुर की कंसलटेंट कंपनी पूरे लोक की डीपीआर बनाएगी और फिर टेंडर लगाएगी। अभी प्रारंभिक रूप से मध्य प्रदेश सरकार ने इसके लिए 25 करोड़ रुपये दिए हैं। डीपीआर तैयार होने के बाद और बजट मिलेगा। कलेक्टकर कार्यालय में पर्यटन विकास निगम के अधिकारियों की मौजूदगी में कंसलटेंट कंपनी ने इसका प्रजेंटेशन विधायक, नपाध्यक्ष को दिखाया। अब विधायक यशपालसिंह सिसौदिया के सुझाव पर पूरा प्रजेंटेंशन थ्रीडी इमेज में बनाकर आमजन को दिखाया जाएगा। उसके बाद इसे फाइनल किया जाएगा।

अभी प्रारंभिक रूप से 25 करोड़ रुपये दिए

पर्यटन विकास निगम ने श्री पशुपतिनाथ लोक की डीपीआर व ड्राइंग डिजाइन तैयार करने के लिए जबलपुर की पोल लाइन कंतपनी को कंसलटेंट नियुक्त किया हैं। कंसलटेंट कंपनी इसकी डीपीआर व डिजाइन तैयार करने के बाद टेंडर जारी करेंगी। तब तय होगा कि पशुपतिनाथ लोक की कुल लागत कितनी होगी। सोमवार को निगम के अधिकारियों के साथ कंसलटेंट कंपनी के प्रतिनिधियों ने लोक की प्रारंभिक रुपरेखा प्रस्तुत की। इसमें कुछ इमेज के जरिये बताया गया कि यहां क्याय क्या बनेगा। अभी प्रारंभिक रूप से 25 करोड़ रुपये दिए गए हैं। बजट बनने निर्मित होगा।

10-15 मिनट की फिल्म के रूप में बनेगा प्रजेंटेशन

प्रजेंटेशन में पार्किंग, रोड व्यवस्था, ई-व्हीकल, लोक परिसर आदि के संबंध में बताया गया। विधायक यशपालसिंह सिसौदिया ने पर्यटन विकास निगम के अधिकारियों को कहा कि लोक का पूरा प्रजेंटेशन थ्री डी इमेज में तैयार किया जाए। 10 से 15 मिनट की एक फिल्म तैयार कर आम जन को दिखाया जाए। इसके बाद जो भी अच्छे सुझाव आए उसके अनुसार परिवर्तन कर फाइनल ड्राइंग डिजाइन बनाई जाए।


Warning: Undefined variable $post in /home/u970298918/domains/shrimahakalloktv.com/public_html/wp-content/themes/newses/inc/ansar/hooks/hook-single-page.php on line 180

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *