• Fri. Oct 18th, 2024

shrimahakalloktv.com

श्री महाकाल लोक के सम्पूर्ण दर्शन

महाकाल लोक में महिला का हंगामा

ByShri Mahakal Lok TV

Aug 23, 2023

उज्जैन। महाकाल लोक में बुधवार सुबह एक महिला ने जमकर हंगामा किया। महिला ने वहां मौजूद गार्ड के साथ अभद्रता करते हुए उसे चांटा मार दिया। घटना का वीडियो वायरल हुआ है। जिसके बाद महिला को महाकाल थाने ले जाया गया। यहाँ पुलिस ने आरोपी महिला पर मामला दर्ज कर मेडिकल करवाया है।

महाकाल लोक में करीब सुबह 6 बजे हंगामा मच गया। महाकाल थाने के एसआई अनिल ठाकुर ने बताया कि उत्तर प्रदेश स्थित लखनऊ निवासी जान्हवी पांडे 25 साल महाकाल दर्शन के लिए आई थी। बुधवार सुबह महाकाल लोक घूमने के दौरान गार्ड अंकित पाठक को बाइक पार्क करने देख कंट्रोल रूम के पास आकर वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों से वीआईपी पार्किंग में खड़ी गाड़ियों के बारे में पूछना शुरू कर दिया। जब सुरक्षा गार्ड ने महिला का परिचय पूछा तो उसने सभी को धमकाते हुए अभद्रता शुरू कर दी। इस दौरान महिला ने करीब 6 गार्ड के साथ मारपीट करने की कोशिश की। इस दौरान क्रिस्टल कम्पनी के सुपरवाइज़र आकाश करय्या को महिला ने चांटा मार दिया। जिसके बाद पूजा ने महिला को काबू में करने की कोशिश की लेकिन वो इस दौरान हाथापाई करती रही।


Warning: Undefined variable $post in /home/u970298918/domains/shrimahakalloktv.com/public_html/wp-content/themes/newses/inc/ansar/hooks/hook-single-page.php on line 180

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *