• Sat. Oct 19th, 2024

shrimahakalloktv.com

श्री महाकाल लोक के सम्पूर्ण दर्शन

इस बार सोशल मीडिया पर आर–पार

ByShri Mahakal Lok TV

Aug 18, 2023

भोपाल। मध्य प्रदेश में चुनाव की तारीख जैसे जैसे नजदीक आ रही है वैसे वैसे राजनीतिक गलियारों में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। एक दूसरे पर आरोप लगाने के साथ ही ट्विटर पोस्टर वॉर भी शुरू कर दिया गया है। इतना ही नहीं पार्टियां जनता को साधने और अन्य पार्टियों की सच्चाई बताने के लिए कई तरह के क्रिएटिव रास्ते भी अपना रही है।

बीते दिनों फोन पे के जरिए शिवराज सरकार को घेरने के बाद अब कांग्रेस ने फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो के नाम से मिलता-जुलता मामाटो कैंपेन लॉन्च किया गया है। इस कैंपेन के जरिए कांग्रेस से मध्य प्रदेश में 50% कमीशन को लेकर लगातार शिवराज सरकार को घेर रही है। मध्य प्रदेश के चुनाव में 50% की कमीशन को विपक्षी पार्टी ने सबसे बड़ा मुद्दा बनाया है। शिवराज सरकार को चौतरफा घेरने के साथ कांग्रेस लगातार सरकार पर बड़े आरोप लगा रही है और निशान साध रही है। अब कांग्रेस ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विरुद्ध उज्जैन में कुछ नए पोस्टर लगाए है। जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का फोटो लगाकर मामाटो लिखा गया है।मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस द्वारा इस कैंपेन को चलाने के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने सरकार पर निशाना साधा है है। उन्होंने कहा कि शिवराज सरकार पर लगाए हर घोटाले को कांग्रेस सिद्ध कर रही है। इतना ही नहीं उन्होंने सरकार पर हर घोटाले को दबाने का भी आरोप लगाया है। भूरिया ने कहा कि नौकरी से लेकर एडमिशन तक जमीन खरीद बिक्री से लेकर FIR तक हर काम के लिए 50% कमीशन की मांग की जा रही है। इतना ही नहीं कमीशन के साथ सरकार फ्री होम डिलीवरी भी कर रही है।


Warning: Undefined variable $post in /home/u970298918/domains/shrimahakalloktv.com/public_html/wp-content/themes/newses/inc/ansar/hooks/hook-single-page.php on line 180

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *