• Fri. Oct 18th, 2024

shrimahakalloktv.com

श्री महाकाल लोक के सम्पूर्ण दर्शन

सरकारी नौकरी को लेकर नाथ ने शिव से पूछा सवाल

ByShri Mahakal Lok TV

Aug 17, 2023

भोपाल। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि 15 अगस्त 2023 से पहले मध्य प्रदेश में 1 लाख सरकारी नौकरियों में भर्ती की जाएगी। इसे लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलाथ ने सवाल किया है कि वो उन एक लाख सरकारी नौकरियों का ब्यौरा जनता के सामने रखें। इसी के साथ उन्होने कहा कि नौकरियां दी नहीं गई हैं इसीलिए उनके बारे में कोई जानकारी भी नहीं दी गई। पीसीसी चीफ ने कहा कि मध्य प्रदेश की जनता और नौजवान अब बीजेपी के झूठ को अच्छी तरह समझ गए हैं।

ट्वीट करते हुए कहा

कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए कहा है कि ‘ आदरणीय मुख्यमंत्री जी आपने पिछले साल 15 अगस्त को वादा किया था कि एक साल में एक लाख सरकारी नौकरियां प्रदान करेंगे। मुझे आशा थी कि इस स्वतंत्रता दिवस पर आप उन एक लाख सरकारी नौकरियों का ब्यौरा मध्य प्रदेश की जनता के सामने देंगे। नौजवान अगले दिन भी प्रतीक्षा करते रहे कि शायद व्यस्तता के चलते आप एक दिन बाद वह नौकरियां उनके सामने रखें। लेकिन नौकरियां दी होतीं, तब तो आप बताते! यह आपका ही कलेजा है जो स्वतंत्रता दिवस जैसे पवित्र दिवस पर भी झूठी घोषणाएं कर सकता है।

जनता और नौजवान अच्छी तरह समझ गए

मध्य प्रदेश की जनता और नौजवान अच्छी तरह समझ गए हैं कि जो व्यक्ति पिछले 18 साल से एक के बाद एक झूठी घोषणा करता चला आ रहा है, वह चुनाव से पहले जो वादे कर रहा है, उनकी क्या दुर्गति होने वाली है? जनता को पता है कि मामा यह घोषणाएं उनके भविष्य के लिए नहीं बल्कि अपने 50% के कमीशन राज की जेबें भरने के लिए कर रहे हैं। आप जनता का विश्वास तो पहले ही खो चुके थे, अब उनकी निगाह से भी उतर रहे हैं।’बता दें कि पिछले साल मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा था कि दरअसल अगले साल तक (2023 तक) मध्य प्रदेश में 1 लाख युवाओं को शासकीय सेवा में भर्ती की जाएगी।


Warning: Undefined variable $post in /home/u970298918/domains/shrimahakalloktv.com/public_html/wp-content/themes/newses/inc/ansar/hooks/hook-single-page.php on line 180

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *