• Fri. Oct 18th, 2024

shrimahakalloktv.com

श्री महाकाल लोक के सम्पूर्ण दर्शन

दर्शन कर वापस लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी

ByShri Mahakal Lok TV

Aug 17, 2023

दमोह। दमोह में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने का मामला सामने आया है। हादसे में करीब 21 लोग घायल हुए हैं। दो की हालत ज्यादा गंभीर होने पर उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
दमोह जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र के झीलवाली घाटी पर एक ढलान से उतरते समय ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे ट्रॉली में सवार महिलाएं और पुरुष घायल हो गए। हादसे के बाद चारों और चीख पुकार मच गई। घटना में करीब 21 लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। बताया जा रहा है कि हादस के वक्त ट्रैक्टर में दो ट्रॉलियां फंसी थी और दोनों पलट गई। सभी घायल नरसिंहपुर जिले के बरमान के निवासी हैं, जो दमोह के जागेश्वरनाथ के दर्शन कर वापस जा रहे थे और रास्ते में यह हादसा हो गया। घटना तेजगढ़ से झलौन मार्ग पर पड़ने वाली झील वाली घाटी के आगे की बताई जा रही है। जब घटिया पार करने के बाद ट्रैक्टर चालक ने ढलान को देखते हुए ट्रैक्टर को न्यूटल कर दिया और ट्रैक्टर तेज रफ्तार से चलने लगा। चालक ने ट्रैक्टर को काबू करने का काफी प्रयास किया, लेकिन ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर मुख्य मार्ग पर पलटा इसलिये इसकी सूचना तत्काल तेजगढ़ पुलिस को मिल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को तेजगढ़ प्राथमिक स्वास्थ केंद्र भिजवाया। एक की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है जिसे जिला अस्पताल भेजा गया है।


Warning: Undefined variable $post in /home/u970298918/domains/shrimahakalloktv.com/public_html/wp-content/themes/newses/inc/ansar/hooks/hook-single-page.php on line 180

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *