• Fri. Oct 18th, 2024

shrimahakalloktv.com

श्री महाकाल लोक के सम्पूर्ण दर्शन

मासूम से दरिंदगी करने वालों के घर चला बुलडोजर

ByShri Mahakal Lok TV

Jul 29, 2023

सतना । मैहर में 10 वर्षीय मासूम के साथ दरिंदगी करने के मामले में आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चला है। शनिवार सुबह बड़ी संख्या में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम दोनों के घर पहुंची और मकान तोड़ने की कार्रवाई की।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना सामने आने पर शुक्रवार को कहा था कि कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शुक्रवार को यह मामला सामने आया था। पुलिस ने रवींद्र कुमार रवि और अतुल बढ़ौलिया के तौर पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। दोनों बालिका को पहाड़ी पर ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। उसके बाद उसके प्राइवेट पार्ट में लकड़ी डाल दी। उसे वहीं छोड़कर दोनों फरार हो गए थे। लड़की जख्मी हालत में घर पहुंची, जहां से परिजन उसे पहले मैहर के अस्पताल ले गए। बाद में उसे रीवा के अस्पताल में रैफर किया गया। दोनों आरोपी मैहर के शारदा माता मंदिर की प्रबंध समिति के कर्मचारी थे, जिन्हें मामला सामने आने के बाद नौकरी से निकाल दिया गया है।


Warning: Undefined variable $post in /home/u970298918/domains/shrimahakalloktv.com/public_html/wp-content/themes/newses/inc/ansar/hooks/hook-single-page.php on line 180

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *