• Fri. Oct 18th, 2024

shrimahakalloktv.com

श्री महाकाल लोक के सम्पूर्ण दर्शन

निर्वस्त्र घुमाने के मामले की जांच, महिलाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन

ByShri Mahakal Lok TV

Jul 29, 2023

मणिपुर। मणिपुर में हिंसा के दौरान महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने के मामले की निंदा देश भर में हो रही है।
इसी बीच इस मामले की जांच सीबीआई ने अपने हाथों में ले ली है वहीं महिलाओं ने भी घटना के विरोध में शनिवार की सुबह शक्ति प्रदर्शन किया।

शनिवार को हजारों की संख्या में मैतेई महिलाएं इंफाल सड़कों पर निकलीं और शांति मार्च निकाला। इस दौरान महिलाओं ने शांति की अपील की। ता दें कि सीबीआई ने महिलाओं के साथ सेक्सुअल असॉल्ट और हिंसा के मामले में गृह मंत्रालय के निर्देश पर एफआईआर दर्ज की है। राज्य की तरफ से सीबीआई को बताया गया है कि इस मामले में अब तक 7 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। जिस मोबाइल से वीडियो शूट किया गया था, उसे भी बरामद कर लिया गया है। जितने भी आरोपी पकड़े गए हैं, अब सीबीआई उनकी कस्टडी लेकर उनसे पूछताछ करेगी। जांच एजेंसी पीड़ित लड़कियों के बयान भी दर्ज करेगी और क्राइम सीन का भी जायजा लेगी।


Warning: Undefined variable $post in /home/u970298918/domains/shrimahakalloktv.com/public_html/wp-content/themes/newses/inc/ansar/hooks/hook-single-page.php on line 180

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *