• Fri. Oct 18th, 2024

shrimahakalloktv.com

श्री महाकाल लोक के सम्पूर्ण दर्शन

ग्राम बायां में हुआ सीएम का जनदर्शन कार्यक्रम

ByShri Mahakal Lok TV

Jul 29, 2023

सिहोर। मध्यप्रदेश के सिहोर के ग्राम बायां में शनिवार को विकास पर्व के अवसर पर सूबे के सीएम शिवराजसिंह चौहान ने जनदर्शन कार्यक्रम को संबोधित किया।
सीएम चौहान ने कहा कि आज प्रदेश का विकास हो रहा है तथा प्रदेश की जनता खुश है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस ने अपने राज में प्रदेश के विकास की तरफ ध्यान नहीं दिया वहीं कांग्रेस सरकार ने बुजुर्गों व महिलाओं को किसी तरह से सुविधा दी है। उन्होेंने कहा कि ग्रामों के विकास से ही प्रदेश का विकास संभव हो सकता है इसलिए वे पहले गांवों के विकास की बात करते है। सीएम ने यह भी कहा कि वे पहले बुजुर्गों को रेल से तीर्थ दर्शन यात्रा कराते थे लेकिन अब बुजुर्गों को हवाई जहाज से यात्रा कराई जा रही है। जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान सीएम चौहान ने विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ भी किया।


Warning: Undefined variable $post in /home/u970298918/domains/shrimahakalloktv.com/public_html/wp-content/themes/newses/inc/ansar/hooks/hook-single-page.php on line 180

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *