• Sat. Oct 19th, 2024

shrimahakalloktv.com

श्री महाकाल लोक के सम्पूर्ण दर्शन

हर खेत को सिंचाई का पानी और हर घर को नल से जल मिलेगा

ByShri Mahakal Lok TV

Jul 28, 2023


भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में सिंचाई का रकबा लगातार बढ़ाया जा रहा है। विभिन्न सिंचाई योजनाओं के माध्यम से हर खेत तक पानी और जल-जीवन मिशन द्वारा हर घर में नल से जल पहुँचाया जाएगा। कटनी क्षेत्र के लिये 1011 करोड़ रूपये की बहोरीबंद उद्वहन माइक्रो सिंचाई परियोजना स्वीकृत हुई है।

मुख्यमंत्री चौहान कटनी जिले के बड़गाँव में विकास पर्व में विशाल जन-समुदाय को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने क्षेत्र के 313 करोड़ रूपये से अधिक के विकास कार्यों का भूमि-पूजन और हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया। चौहान ने कहा कि प्रदेश में बहनों के सशक्तिकरण के निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। प्रदेश में 45 लाख से अधिक लाड़ली लक्ष्मी हैं और लगभग 1.25 करोड़ लाड़ली बहनें हैं। अब 21 वर्ष की बहनों और ट्रेक्टर वाले 5 एकड़ से कम भूमि वाले परिवार की बहनों को भी लाड़ली बहना योजना की पात्रता है। पंचायतों एवं नगरीय निकायों में 50 प्रतिशत आरक्षण के कारण आज बहनें सरकार चला रही हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पुरानी सरकार ने जन-कल्याण की बहुत सी योजनाएँ बंद कर दीं। किसानों के साथ कर्ज माफी का झूठा वादा कर उन्हें डिफाल्टर बना दिया। हमारी सरकार ने किसानों का 2200 करोड़ रूपये का ब्याज भर कर उन्हें ऋण मुक्त किया है और शून्य प्रतिशत ब्याज पर उन्हें फसल ऋण दिया जा रहा है। पुरानी सरकार ने संबल और तीर्थ-यात्रा बंद कर दी तथा मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना की राशि नहीं दी।


Warning: Undefined variable $post in /home/u970298918/domains/shrimahakalloktv.com/public_html/wp-content/themes/newses/inc/ansar/hooks/hook-single-page.php on line 180

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *