• Fri. Oct 18th, 2024

shrimahakalloktv.com

श्री महाकाल लोक के सम्पूर्ण दर्शन

राष्ट्रपति ने जताई उम्मीद, कहा- आजादी की 100वीं वर्षगांठ तक 50 प्रतिशत महिलाएं होंगी चार्टर्ड अकाउंटेंट.

ByShri Mahakal Lok TV

Jul 2, 2023

राष्ट्रपति मुर्मू ने यह उम्मीद जताई कि जब देश 2047 में आजादी के 100 साल का जश्न मनाएगा, तो कार्यरत सीए में 50 प्रतिशत महिलाएं होंगी.

राष्ट्रपति (President) द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) ने शनिवार (1 जुलाई) को उम्मीद जताई कि 2047 तक देश में काम करने वाले 50 प्रतिशत चार्टर्ड अकाउंटेंट (Chartered Accountant) (सीए) महिलाएं होंगी. राष्ट्रपति ने कहा कि यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाना चाहिए कि चार्टर्ड अकाउंटेंट का पेशा आर्थिक शासन का आधार’ बने.

राष्ट्रीय राजधानी में 75वें चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस के अवसर पर आईसीएआई द्वारा आयोजित एक समारोह में द्रौपदी मुर्मू ने ये बता कही. बता दें कि इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) में लगभग चार लाख सदस्य और आठ लाख से अधिक छात्र हैं.

सीए में 50 प्रतिशत महिलाएं होंगी’

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि उन्हें बताया गया है कि हाल ही में सीए की परीक्षा पास करने वालों में करीब 42 फीसदी महिलाएं थीं. साथ ही उनकी संख्या बढ़ रही है. उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि जब देश 2047 में आजादी के 100 साल का जश्न मनाएगा, तो कार्यरत सीए में 50 प्रतिशत महिलाएं होंगी.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने और क्या कहा?

राष्ट्रपति मुर्मू ने निष्पक्ष और नैतिक लेखांकन प्रथाओं को सुनिश्चित करने के लिए तकनीकी प्रगति को अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया और कहा कि सीए को अर्थव्यवस्था के स्वास्थ्य की सच्ची तस्वीर पेश करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है. आईसीएआई के मुताबिक, अब तक 5 करोड़ रुपये के UDIN जारी किए जा चुके हैं. कार्यक्रम में नई सीए (चार्टर्ड अकाउंटेंट) योजना का शुभारंभ किया गया. कॉरपोरेट मामलों के राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, आईसीएआई के अध्यक्ष अनिकेत सुनील तलाटी और उपाध्यक्ष रंजीत कुमार अग्रवाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे.

पीएम ने भी किया ट्वीट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार्टर्ड अकाउंटेंट के योगदान की सराहना की. उन्होंने ट्वीट किया कि हम एक पेशेवर समुदाय का सम्मान करते हैं, जो हमारे देश का मुख्य वित्तीय वास्तुकार है. हमारी अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में उनकी दृढ़ प्रतिबद्धता महत्वपूर्ण है. उनकी विशेषज्ञता आत्मनिर्भर निर्माण में मदद करती है.


Warning: Undefined variable $post in /home/u970298918/domains/shrimahakalloktv.com/public_html/wp-content/themes/newses/inc/ansar/hooks/hook-single-page.php on line 180

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *