• Sat. Oct 19th, 2024

shrimahakalloktv.com

श्री महाकाल लोक के सम्पूर्ण दर्शन

आशा ऊषा कार्यकर्ताओं और पर्यवेक्षकों द्वारा शोषण के खिलाफ अपने घरों के सामने परिवार के साथ मशाल जलाकर नारेबाजी कर किया विरोध प्रदर्शन,

अनिश्चतकालीन हड़ताल दूसरे महीने में प्रवेश


रायसेन– आशा, ऊषा कार्यकर्ता और आशा पर्यवेक्षकों द्वारा अपनी शोषण और जायज मांगों को लेकर घरों के बाहर परिवार के साथ मशाल जलाकर केंद्र की मोदी मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार के खिलाफ स्वास्थ्य कर्मचारियों की दमनकारी नीतियों की नारेबाजी की।सीटू एकता यूनियन मंडीदीप और आशा ऊषा और पर्यवेक्षकों की राज्यव्यापी अनिश्चतकालीन हड़ताल 33 वें रोज भी जारी रही।आशा ऊषा कार्यकर्ता और आशा पर्यवेक्षकों संगठन की जिलाध्यक्ष कृष्णा ठाकुर और लक्ष्मी कुशवाहा ,रानी लोधी, राजलक्ष्मी सेन द्वारा परिवार समेत अपने घरों के सामने मशाल जलाई और शोषण के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।


सीटू एकता संगठन मंडीदीप के जिला उपाध्यक्ष पद्मनाभन, संगठन की जिलाध्यक्ष कृष्णा ठाकुर आशा,ऊषा कार्यकर्ताओं और पर्यवेक्षकों के शोषण के खिलाफ राज्यव्यापी आव्हान पर जिलेभर में हर शहर हर बस्ती कॉलोनी और गांव तहसीलों उनके घरों के सामने अन्याय शोषण के खिलाफअंधेरे को चीर कर इस आंदोलन को संघर्ष के दम पर आगे बढ़ाने का लिया संकल्प।रायसेन जिले के कोने कोने में यह अन्याय शोषण रूपी मशाल नारेबाजी के बीच परिवार के बीच जलाई और सरकारों की कुंभकर्णी नींद से जगाने की कोशिश की।


Warning: Undefined variable $post in /home/u970298918/domains/shrimahakalloktv.com/public_html/wp-content/themes/newses/inc/ansar/hooks/hook-single-page.php on line 180

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *