• Sun. Sep 8th, 2024

shrimahakalloktv.com

श्री महाकाल लोक के सम्पूर्ण दर्शन

उज्जैन। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज अपने गृह नगर उज्जैन में प्रवास पर हैं। सीएम यादव यहां विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। डॉ. मोहन यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद उनके द्वारा किए गए कामों को लेकर लोगों में चर्चा चल पड़ी है। इसी बीच मुख्यमंत्री यादव द्वारा विधानसभा में उज्जैन को लेकर दी गई एक जानकारी चर्चा में है।

दरअसल मध्य प्रदेश विधानसभा के सत्र के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया था कि उनकी सरकार ग्रीनविच से प्राइम मेरिडियन को उज्जैन लाने के लिए काम करेगी। दरअसल, प्राइम मेरिडियन एक काल्पनिक रेखा है जिसका उपयोग समय के वैश्विक संदर्भ के लिए किया जाता है। मुख्यमंत्री मोहन ने कहा, ‘यह हमारा (उज्जैन का) समय था जो दुनिया में जाना जाता था। मगर पेरिस ने वक़्त तय करना आरम्भ कर दिया तथा बाद में इसे अंग्रेजों ने अपनाया।

विदेशी ग्रीनविच को प्राइम मेरिडियन मानते हैं।’ मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक प्राचीन हिंदू खगोलीय मान्यता का उल्लेख किया और कहा कि उज्जैन को भारत का प्राइम मेरिडियन माना जाता था। उज्जैन ही पूरे देश के टाइम जोन को निर्धारित करता था।

ऐसी मान्यता है कि उज्जैन शहर जीरो मेरिडियन और कर्क रेखा के साथ संपर्क वाले बिंदु पर स्थित है। इस शहर में भारत की सबसे पुरानी वेधशाला भी बनी थी जिसे 18वीं शताब्दी के आरम्भ में जयपुर के सवाई जय सिंह द्वितीय ने बनवाया था।

दरअसल, वर्ष 1884 के सम्मेलन में ग्रीनविच से गुजरने वाले देशांतर रेखा को शून्य मेरिडियन या प्राइम मेरिडियन के रूप में स्वीकार किया गया था। भारत का समय ग्रीनविच मेरिडियन टाइम(GMT) से 5.30 घंटे आगे है। अर्थात् इसी जगह से पूरी दुनिया का टाइम निर्धारित किया जाता है। ऐसे में सीएम मोहन यादव ने कहा है कि उनकी सरकार अब ग्रीनविच से प्राइम मेरिडियन को उज्जैन शहर में शिफ्ट करेगी।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, ‘उनकी सरकार यह सिद्ध करेगी कि उज्जैन एक वैश्विक प्राइम मेरिडियन है। उनकी सरकार दुनिया के वक़्त को सही करेगी ‘हम दुनिया का समय ठीक करने के लिए उज्जैन की वेधशाला में शोध करेंगे। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) और भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) के शोधकर्ता शोध करेंगे और एक मंच विकसित करेंगे जिससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ले जा सकें।’ मुख्यमंत्री मोहन ने दावा किया कि इसे लेकर भारत के पड़ोसी मुल्क भी सपोर्ट करेंगे।

MPWeatherUpdates:सर्द हवाओं से ठिठुरा उज्जैन, गर्म कपड़े पहने रहे लोग

डीजे संचालकों ने किया सीएम के आदेश का विरोध

साल का सबसे छोटा दिन आज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *