• Wed. Oct 23rd, 2024

shrimahakalloktv.com

श्री महाकाल लोक के सम्पूर्ण दर्शन

उज्जैन में नगर निगम आयुक्त ने ली बैठक

उज्जैन। नगर निगम आयुक्त रोशन कुमार सिंह ने आज अधिकारियों की बैठक ली। जिसमें उन्होंने विभिन्न मसलों को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्तिंक मेले को लेकर आवश्यक तैयारियां की जाऐं। इसके लिए विभिन्न समितियों के नोडल अधिकारी, सचिव, सहसचिव को नियुक्त किया गया। साथ ही उन्होंने मेले की तैयारियां जल्द करने के निर्देश दिए। पेयजल आपूर्ति को लेकर भी उन्होंने निर्देश दिए।

जो वाल्व खराब हो गए हैं उन्हें बदला जाए

https://shrimahakalloktv.com/?p=6335

जिसके तहत उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि एक जुलाई तक शहर में पेयजल आपूर्ति की जा सके। इसके लिए व्यवस्था की जाए। साथ ही पानी की खपत को कम करने के प्रयास किए जाएं। जो वाल्व खराब हो गए हैं उन्हें बदला जाए, जहां जहां लीकेज के कारण पानी अनावश्यक बह रहा है वहां लीकेज बंद किये जाएं, बिना टोटी के ओपन लाईन से बहने वाले पानी को रोका जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी दशा में पानी का अपव्यय ना हो। उन्होंने जलकर वसूली पर नजर रखने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *