• Fri. Oct 18th, 2024

shrimahakalloktv.com

श्री महाकाल लोक के सम्पूर्ण दर्शन

उज्जैन में पांच मवेशियों की मौत

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में सेठीनगर कॉलोनी के पास कुछ मवेशी मृत पाए गए। सुबह के समय जब कुछ लोगों की नज़र यहां के खाली भूखंड पर पड़ी तो वहां मवेशी मृत अवस्था में मिले। जिस पर लोगों ने नगर निगम, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी। जिसके बाद प्रशासन ने पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को घटनास्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन के संबंधित अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

https://shrimahakalloktv.com/?p=6119

मवेशियों की संख्या लगभग पांच बताई जा रही है

मवेशियों की इस तरह मौत हो जाने को लेकर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने संज्ञान लिया है। मृत मवेशियों की संख्या लगभग पांच बताई जा रही है। जिनमें एक बैल भी शामिल है। मौके पर पशुचिकित्सा विभाग के अधिकारियों का दल जल्द पहुंचने की संभावना है। बताया जा रहा है कि जांच के बाद ही सामने आ सकेगा कि आखिर मवेशियों की मौत किस वजह से हुई है।


Warning: Undefined variable $post in /home/u970298918/domains/shrimahakalloktv.com/public_html/wp-content/themes/newses/inc/ansar/hooks/hook-single-page.php on line 180

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *