• Fri. Oct 18th, 2024

shrimahakalloktv.com

श्री महाकाल लोक के सम्पूर्ण दर्शन

रिलायंस ज्वैलरी लूट कांड में पकड़े गए चार आरोपी

देहरादून। देहरादून में रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में हुई लूट के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी के साथ तीन अन्य आरोपियों को पकड़ लिया है। पुलिस ने आरोपियों को बिहार से पकड़ा है। अब इन आरोपियों को देहरादून लाया जा रहा है। जानकारी सामने आई है कि आरोपी वारदात के पहले फंडिंग में भी जुटे हुए थे। जिसके तहत हवाला और फोन के माध्यम से गैंग के लिए पेमेंट किया जाता था।

https://shrimahakalloktv.com/?p=6005

चारो आरोपियों को बिहार में ट्रांजिट रिमांड के लिए बिहार में पेश किया गया

आरोपियों में बिहार के अखिलेश कुमार उर्फ अभिषेक उर्फ गांधी, कुन्दन कुमार, मोहम्मद आदिल खान, आशीष कुमार शामिल हैं। चारो आरोपियों को बिहार में ट्रांजिट रिमांड के लिए बिहार में पेश किया गया। जिसके बाद अब आरोपियों को देहरादून लाया जा रहा है। जानकारी सामने आई है कि आरोपी अभिषेक को पश्चिम बंगाल के रायगंज में डकैती करने के एवज में छः लाख रूपये मिले थे। गौरतलब है कि रिलायंस ज्वैलरी के शोरूम में लूट की बड़ी वारदात हुई थी। आरोपी यहां से बड़े पैमाने पर ज्वेलरी लेकर फरार हुए थे।


Warning: Undefined variable $post in /home/u970298918/domains/shrimahakalloktv.com/public_html/wp-content/themes/newses/inc/ansar/hooks/hook-single-page.php on line 180

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *