• Fri. Oct 18th, 2024

shrimahakalloktv.com

श्री महाकाल लोक के सम्पूर्ण दर्शन

शहर में हर कहीं निखरा छठ का उल्लास

उज्जैन। गन्ने से सजा मां मोक्षदायिनी क्षिप्रा के इन घाटों पर आज बड़ी रौनक नज़र आ रही है। यहां आज महिलाओं, पुरूषों और बच्चों सभी का जमावड़ा लगा है। इन सभी के बीच यहां मौजूद महिलाऐं सूप में मिठाईयां, व्यंजन, फल आदि लेकर अस्त होते सूर्य को अर्ध्य दे रही हैं। यह दृश्य बता रहा है कि यहां किसी पूजन का आयोजन हो रहा है। दरअसल उत्तर भारत मूल के लोगों ने आज यहां छठ पर्व मना रहे हैं। इस दौरान सभी उल्लासित हैं। यूं तो छठ पर्व की शुरुआत शुक्रवार से ही हो गई थी। नहाए खाए के साथ पर्व मनाया गया।

https://shrimahakalloktv.com/?p=5737

करीब छत्तीस घंटे का निर्जला व्रत शुरू किया

इसके अगले दिन महिलाओं ने चावल और गुड़ की खीर का भोग लगाकर करीब छत्तीस घंटे का निर्जला व्रत शुरू किया। यह व्रत सोमवार तक जारी रहेगा। आज शाम को उत्तर भारतीय परिवार क्षिप्रा नदी के किनारे इकट्ठा होने लगे। इसके बाद सूर्य अस्त होने पर महिलाओं ने सूर्य देव का पूजन किया। महिलाओं ने पूजन सामग्री की थाल सजाई और पर्व के दौरान बनाए गए व्यंजन, फल, मिठाईयां एक सूप में रखकर पानी में खड़े होकर सूर्य देव का पूजन किया। उत्तर भारतीय परिवारों द्वारा इस तरह से छठ का प्रमुख पर्व मनाया गया। इस दौरान बच्चे और युवा पटाखे भी चलाते रहे।


Warning: Undefined variable $post in /home/u970298918/domains/shrimahakalloktv.com/public_html/wp-content/themes/newses/inc/ansar/hooks/hook-single-page.php on line 180

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *