• Fri. Oct 18th, 2024

shrimahakalloktv.com

श्री महाकाल लोक के सम्पूर्ण दर्शन

संस्कृत के आचार्य सहायक प्राध्यापक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

ByShri Mahakal Lok TV

Oct 21, 2023

उज्जैन। उज्जैन संस्कृत के विद्वान आचार्य शासकीय संस्कृत महाविद्यालय में सहायक प्राध्यापक प्रो. हिम्मतलाल शर्मा ने बीती रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वे परिवार के साथ ऋषिनगर में किराए के कमरे में रहते थे। रात को पत्नी, बच्चों के सोने के बाद उन्होंने फांसी लगाई। घटना सुबह 5 बजे की बताई जा रही है। पत्नी प्रतीक्षा शर्मा नींद से जागी तो आचार्य को फंदे पर लटका देखा। पति को इस अवस्था में देखकर उन्होंने शोर मचा दिया।

डॉक्टर्स ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया

https://shrimahakalloktv.com/?p=4623

आवाज सुनकर मकान मालिक रितेश गुप्ता का परिवार उनके कमरे पर पहुंचा। आचार्य को फंदे से नीचे उतारकर पुलिस को घटना की सूचना दी। एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर्स ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल की मरच्यूरी में रखवा दिया। प्रो. शर्मा के आत्महत्या के कारणों का कुछ पता नहीं चला है। पुलिस ने उनके कमरे की तलाशी ली लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।


Warning: Undefined variable $post in /home/u970298918/domains/shrimahakalloktv.com/public_html/wp-content/themes/newses/inc/ansar/hooks/hook-single-page.php on line 180

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *