• Fri. Oct 18th, 2024

shrimahakalloktv.com

श्री महाकाल लोक के सम्पूर्ण दर्शन

भाजपा नेताओं का भील समाज ने किया विरोध

ByShri Mahakal Lok TV

Oct 21, 2023

धरमपुरी। धरमपुरी के भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व विधायक कालूसिंह ठाकुर पर भील समाज के लोगों और पूर्ण समाज को अपशब्द कहे जाने का मामला सामने आया है। आरोप लगाए जा रहे हैं कि विधायक कालूसिंह ठाकुर ने एक महिला के साथ गाली – गलौज कर फोन पर बात की। इस मामले की कुछ ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

उन्होंने महिला के साथ अभद्र व्यवहार किया

https://shrimahakalloktv.com/?p=4611

साथ ही भील समाज के लिए उपेक्षित शब्द का उपयोग किया। कालूसिंह ठाकुर पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने महिला के साथ अभद्र व्यवहार किया। इसके अलावा ठाकुर पर आरोप है कि उन्होंने ब्राह्मण, पाटीदार और अन्य समाज के लोगों को भी अपशब्द कहे। साथ ही पार्टी के नेता और पूर्व विधाया जगदीश मुवले मुण्डला पर भी विभिन्न समाज के लोगों के लिए गलत शब्द का उपयोग करने के आरोप लगाए गए हैं। मामले को लेकर भील समाज के लोगों ने क्षेत्र के नालछा थाने में कालूसिंह ठाकुर और जगदीश मुवले मुण्डला के खिलाफ शिकायती ज्ञापन दिया है।

पूर्व विधायक कालूसिंह का पुतला फूंका

दूसरी ओर इंदौर के भंवरकुंआ थाने में भी नेताओं के खिलाफ शिकायती आवेदन दिया गया है। मामले को लेकर समाज के लोगों ने कालूसिंह का पुतला भी फूंका और अपना विरोध जताया। समाजजन कालूसिंह और मुण्डला के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।


Warning: Undefined variable $post in /home/u970298918/domains/shrimahakalloktv.com/public_html/wp-content/themes/newses/inc/ansar/hooks/hook-single-page.php on line 180

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *