• Fri. Oct 18th, 2024

shrimahakalloktv.com

श्री महाकाल लोक के सम्पूर्ण दर्शन

गुड्डा भैया की आमसभा में उमड़ा जनसैलाब

ByShri Mahakal Lok TV

Oct 21, 2023

बालाघाट। डोंगर माली में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने भाजपा में शामिल हुए निर्दलीय विधायक प्रदीप उर्फ गुड्डा जैसवाल के समर्थन में एक विशाल आमसभा ली इस दौरान केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने गुड्डा जैसवाल से नाराज चल रहे उन चंद भाजपाइयों को भी नसीहत दी और कहा कि भाजपा में आने से भाजपा की विचारधारा अपनाने से भाजपा परिवार बड़ा होता है ना कि घटता है। साथ ही उन्होंने भाजपा की योजनाओं को गिनाया। इस आमसभा में हजारों गुड्डा समर्थकों ने भाजपा की सदस्यता ली जिन्हें गुड्डा जैसवाल ,केन्द्री मंत्री प्रह्लाद पटेल ,सांसद ढालसिंह बिसेन ने भाजपा का गमछा और फूलों का हार पहनाकर सभी का

विधायक जैसवाल ने विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा

https://shrimahakalloktv.com/?p=4623

भाजपा परिवार में स्वागत किया। विधायक जैसवाल ने विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वारासिवनी-खैरलांजी के विकाश के लिए कोई कमी नही की मैंने जो प्रयास किये सीएम ने उसे पूरा किया। ,वारासिवनी-खैरलांजी का विकाश रुकना नही चाहिये इसीलिए यहाँ की जनता फिर भाजपा को चुने। इसके साथ ही श्री गुड्डा जैसवाल ने मार्मिक होते हुए कहा कि वे सभी को साथ लेकर चलेगे और सभी के मान सम्मान का ध्यान रखेंगे। आपको बता दे कि इस जनसभा में भाजपा के पूर्व विधायक डॉ योगेंद्र निर्मल और उनके कुछ खास उंगलियों में गिने जाने वाले भाजपाइयों को छोड़कर सभी इस सभा मे शामिल हुए और हजारों गुड्डा समर्थकों का भाजपा में शामिल होने पर स्वागत सत्कार किया। हालांकि केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल एवं विधायक जैसवाल के नेतृत्व में हुई यह विशाल आमसभा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन था यह कहने में कोई अतिशयोक्ति नही होगी।


Warning: Undefined variable $post in /home/u970298918/domains/shrimahakalloktv.com/public_html/wp-content/themes/newses/inc/ansar/hooks/hook-single-page.php on line 180

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *