• Fri. Oct 18th, 2024

shrimahakalloktv.com

श्री महाकाल लोक के सम्पूर्ण दर्शन

महिला ने आत्महत्या का प्रयास किया

ByShri Mahakal Lok TV

Oct 17, 2023

उज्जैन। चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र के बापूनगर में रहने वाली महिला ने अपने हाथ की नस काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। बयान में उसने कहा कि चार साल पहले कोर्ट मैरिज हो चुका है लेकिन पति अपने घर नहीं ले जाता। इधर महिला के पति का कहना है कि 2019 में विवाह के बाद मार्च 2023 में दोनों ने सहमति से तलाक ले लिया है। अब उसका कोई संबंध नहीं है।
बापू नगर की रहने वाली डिंपल मालवीय ने बताया कि छह साल पहले 2018 में जब वो माधव कॉलेज में पढ़ती थी, उसकी दोस्ती अतिरिक्त विश्व बैंक कॉलोनी के रहने वाले बीकॉम के छात्र भीमा पिता रामफूल नागर से हो गई थी। साल 2019 में दोनों ने कोर्ट मैरिज कर लिया लेकिन भीमा उसे अपने घर नहीं ले गया। उसने कहा कि जब घर में सब राजी हो जाएंगे तो वो उसे घर ले जाएगा शादी के बाद चार साल से वह पत्नी के रूप भीमा के साथ रह रही है। अब तक वो उसे अपने घर नहीं ले गया। इसी बात को लेकर डिंपल मालवीय अपने चचेरे भाइयों को लेकर भीमा के घर पहुंच गई। घर में पत्नी बनाकर रखने की बात को लेकर हंगामा किया। इसी दौरान महिला ने ससुराल के बाहर हाथ की नस काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। इधर महिला के पति का कहना है कि दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया है जिसका प्रमाण भी है। वो फोन पर किसी से बात करती थी जिसकी कॉल डिटेल भी रखी है। इसलिए अब उक्त महिला से उसका कोई संबंध नहीं है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।


Warning: Undefined variable $post in /home/u970298918/domains/shrimahakalloktv.com/public_html/wp-content/themes/newses/inc/ansar/hooks/hook-single-page.php on line 180

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *