• Fri. Oct 18th, 2024

shrimahakalloktv.com

श्री महाकाल लोक के सम्पूर्ण दर्शन

विक्की यादव ने ज्वाइन की आम आदमी पार्टी

ByShri Mahakal Lok TV

Oct 17, 2023

उज्जैन। कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष विवेक उर्फ विक्की यादव ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। दरअसल यादव विधानसभा चुनाव के लिए उज्जैन उत्तर से प्रमुख दावेदार थे लेकिन कांग्रेस ने उनकी जगह माया राजेश त्रिवेदी को उम्मीदवार घोषित कर दिया है। इसके बाद से ही विक्की ने अपना विरोध दर्ज तो कराया ही वहीं उन्होंने कांग्रेस को छोड़कर आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली।

उन्हें दिल्ली में राज्यसभा सदस्य और आप के वरिष्ठ नेता संजय पाठक ने सदस्यता दिलाई। गौरतलब है विक्की यादव पूर्व में उत्तर विधानसभा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके है और इस बार भी वे दावेदारी कर रहे थे। लेकिन उनकी जगह माया राजेश त्रिवेदी को टिकिट दे दिया गया। उन्होंने यह भी कहा है कि माया राजेश त्रिवेदी ने वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से बागी होकर चुनाव लड़ा था लेकिन इसके बाद भी उन्हें मौका दे दिया गया।


Warning: Undefined variable $post in /home/u970298918/domains/shrimahakalloktv.com/public_html/wp-content/themes/newses/inc/ansar/hooks/hook-single-page.php on line 180

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *