• Fri. Oct 18th, 2024

shrimahakalloktv.com

श्री महाकाल लोक के सम्पूर्ण दर्शन

प्रियंका गांधी ने मंडला में कहा, सारे वादे पूरे करेंगे

ByShri Mahakal Lok TV

Oct 12, 2023

मंडला। प्रियंका गांधी ने मंडला में घोषणा की कि कांग्रेस की सरकार आने पर तेंदूपत्ता के लिए प्रति बोरा 4000 मजदूरी दी जाएगी। इसी के साथ छत्तीसगढ़ की तरह ही मध्य प्रदेश में भी पेसा कानून लागू किया जाएगा। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि उनकी दादी इंदिरा गांधी जी कहती थीं कि आदिवासियों की संस्कृति सबसे सुंदर संस्कृति है क्योंकि आप प्रकृति के बीच रहते हैं।

उन्होने कहा कि आदिवासियों की पगड़ी उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण होती है। ये उनके सम्मान का प्रतीक है और जब हम चुनाव में आपके बीच आते हैं तो अलग अलग घोषणाएं करते हैं। प्रियंका ने कहा कि ये घोषणाएं करते हैं तो हम एक तरह से अपनी पगड़ी आपके सामने रखते हैं। अगर हमने अपने वादे अपनी घोषणाएं पूरी नहीं की तो हम अपनी पगड़ी का सम्मान नहीं करेंगे। इसलिए हम अपने वादे और घोषणाएं पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि आपको इंदिरा जी पर भरोसा था, आप उनको माता कहते थे क्योंकि आपकी श्रद्धा उनसे जुड़ी हुई थी। और ये मेरे लिए बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। इसीलिए जो बातें मैं कहूं वो सच हो और इंदिरा जी के काम को आगे बढ़ाने वाली बात हो। उन्होने कहा कि कांग्रेस ने आपको पट्टे देने की शुरुआत की थी। हम चाहते हैं कि आपके जमीन आपके पास रहे। बता दें कि दस दिन के भीतर ये उनका दूसरा मध्य प्रदेश दौरा है। इससे पहले पहले वो 5 अक्टूबर को धार पहुंचीं थी। बता दें कि महाकौशल में 2018 के चुनावों में कांग्रेस का दबदबा रहा और वो इसे दोहराना चाहती है। वहीं बीजेपी 2013 की स्थिति वापस चाहती हैं जहां उसने अधिक सीटों पर जीत हासिल की थी। उन्होने बीजेपी पर घोटाओं और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हु कहा कि वो ध्यान भटकाने का काम करती है। जब बीजेपी सत्ता में होती है जो कुछ नहीं करती। जनता को आगे बढ़ान का काम नहीं करती। फिर चुनाव का समय नजदीक आया तो वो बड़ी बड़ी घोषणाएं करने लगती है। वो आपको चप्पलें, छाते पकड़ा देते हैं लेकिन इससे आपका मुंह बंद नहीं कराया जा सकता। प्रियंका गांधी ने कहा कि आप हमारी बातों पर मत जाइये लेकिन अपने अनुभव के आधार पर देखिए। बीजेपी ने 18 साल में 22 हजार घोषणाएं की लेकिन उनमे से कितनी पूरी हुई है। उन्होने कहा कि बीजेपी ने गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए, हर चीज पर जीएसटी लगा दी, छोटे रोजगार बंद करा दिए, रोजगार नहीं है, महंगाई बढ़ चुकी है, महिला पर लगातार अत्याचार बढ़ रहे हैं। क्या ये सही है जो आपके साथ हो रहा है। कितने पद खाली हैं लेकिन वो भरे नहीं जा रहे। भर्ती घोटाले हो रहे हैं मगर खाली पद नहीं भरे जा रहे हैं। रोजगार निर्मित करने का काम सरकार का है, नौजवानों का भविष्य बनाने का काम सरकार का है। आपके लिए बीजेपी एक अस्पताल नहीं बना पाई है। अब तक पूरी सड़क नहीं बनी है। आपके विकास के नाम पर आपको छला जा रहा है।


Warning: Undefined variable $post in /home/u970298918/domains/shrimahakalloktv.com/public_html/wp-content/themes/newses/inc/ansar/hooks/hook-single-page.php on line 180

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *