• Fri. Oct 18th, 2024

shrimahakalloktv.com

श्री महाकाल लोक के सम्पूर्ण दर्शन

शाह ने जन आशीर्वाद यात्रा को रवाना किया

ByShri Mahakal Lok TV

Sep 5, 2023

मंडला। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को मध्यप्रदेश के मंडला में जन आशीर्वाद यात्रा को रवाना किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जमकर तारीफ की। कांग्रेस पर जमकर बरसे भी।
केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने मंडला में शिवराज सिंह चौहान की तारीफ से बात शुरू की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जिस राज्य को बीमारू बना रखा था, उसे शिवराज ने बेमिसाल बना दिया। दर्शन करने मात्र से मोक्ष देने वाली नर्मदा मैया को प्रणाम कर बात शुरू करता हूं। गुजरात में मां नर्मदा न पहुंचे, तो हम जी भी नहीं सकते। शाह ने शंकर शाह, रघुनाथ शाह की शहादत को याद किया। उन्होंने कहा कि रघुनाथ शाह और शंकर शाह के स्मारक का लोकार्पण करने जबलपुर आया था। मंडला जिले को साक्षर जिला घोषित किया गया है। इस अभियान का अभिनंदन करता हूं। हम आपसे आशीर्वाद बनाने आए हैं। श्रीमान बंटाढार (दिग्विजय सिंह) ने मध्य प्रदेश को बीमारू बना दिया है। उस समय की स्थिति को याद करें। गड्ढों वाली सड़कें, महिलाओं की सुरक्षा का नामोनिशान नहीं था, घरों में बिजली नहीं थी। 20 साल में भाजपा के तीन मुख्यमंत्रियों, खासकर शिवराज सिंह चौहान ने इसे बेमिसाल बनाया है। मध्य प्रदेश पहला राज्य है, जहां पेसा के कानून को जमीन पर उतारने का काम किया है। शिवराज ने 14 घोषणाएं की थी, और दो साल के अंदर उन्होंने पूरा कर दिया है। मध्य प्रदेश ने आदिवासियों के कल्याण के लिए पूरे देश के सामने मिसाल पेश की है। शाह बोले कि यूपीए की सरकार थी। कमलनाथ और बंटाढार की सरकार थी। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा देश की तिजोरी पर पहला हक अल्पसंख्यकों का है। सबने विरोध किया। वह नहीं माने। कांग्रेस अल्पसंख्यकों के तुष्टिकरण में लगी थी। अंततः 2014 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी। मोदी जी ने पहला भाषण दिया था तो कहा था कि मेरी सरकार आदिवासियों, गरीबों, किसानों की सरकार है। आपको दो विचारधाराओं के बीच चयन करना है। कांग्रेस पार्टी कहती है कि देश के खजाने पर अल्पसंख्यकों का पहला अधिकार है। दूसरी ओर, नरेंद्र मोदी कहते हैं कि गरीबों और आदिवासियों का खजाने पर अधिकार है। यह नेता के शब्द नहीं थे। 2014 के चुनावों में मोदी जी बोले। 2023 में मैं आपके सामने आया हूं। इन नौ साल में मोदी जी ने गरीबों और आदिवासियों के लिए बहुत बड़े बदलाव किए हैं।


Warning: Undefined variable $post in /home/u970298918/domains/shrimahakalloktv.com/public_html/wp-content/themes/newses/inc/ansar/hooks/hook-single-page.php on line 180

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *