• Fri. Oct 18th, 2024

shrimahakalloktv.com

श्री महाकाल लोक के सम्पूर्ण दर्शन

पेट्रोल पम्प पर बदमाशों का धावा, लाखों लूट गए

ByShri Mahakal Lok TV

Sep 4, 2023

उज्जैन। एक पेट्रोल पम्प पर हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोल दिया। यहां बदमाशों ने न केवल कर्मचारियों से मारपीट की बल्कि लाखों रूपए नकदी भी लूटकर फरार हो गए। बताया गया है कि घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी और अब इसी आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। मामला रविवार-सोमवार की दरमियानी रात का बताया गया है।

पुलिस के अनुसार इंगोरिया के समीप बालू सिंह पंवार का महावीर पेट्रोल पम्प है। रात करीब एक बजे कुछ कर्मचारी यहाँ पर ड्यूटी दे रहे थे। इसी दौरान चार पांच बदमाश चाक़ू लेकर पहुंचे उन्होंने कर्मचारियों से पम्प में रखा केश माँगा, नहीं देने पर चाक़ू दिखाकर धमकाया और मारपीट कर करीब एक लाख रुपए छीन ले गए। घटना के बाद कर्मचारियों ने थाने पर सुचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करते हुए पम्प पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो उसमे कुछ बदमाश वारदात करते नजर आए। फुटेज के आधार पर उन्हें तलाश कर रहे है। इधर उक्त घटना के कुछ देर बाद ही बदमाशों ने भैरवगढ़ स्थित एक और पेट्रोल पम्प को निशाना बना लिया बदमाश यहाँ भी कर्मचारियों को चाक़ू की नोक पर धमका कर 50 हजार से अधिक की राशि लूट ले गए।


Warning: Undefined variable $post in /home/u970298918/domains/shrimahakalloktv.com/public_html/wp-content/themes/newses/inc/ansar/hooks/hook-single-page.php on line 180

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *