• Fri. Oct 18th, 2024

shrimahakalloktv.com

श्री महाकाल लोक के सम्पूर्ण दर्शन

शिवराज कैबिनेट में पश्चिम भोपाल बायपास को मंजूरी दी

ByShri Mahakal Lok TV

Aug 31, 2023

भोपाल। भोपाल में तीन हजार करोड़ रुपये में बनने वाले बायपास में एक रेलवे ब्रिज, दो फ्लायओवर और 15 अंडरपास बनाए जाएंगे। यह मंडीदीप के पहले से शुरू होकर कोलार रोड होते हुए फंदा के आगे देवास-इंदौर मार्ग से जुड़ेगा।
सावन और रक्षाबंधन पर प्रदेश को अनेकों सौगाते देने के बाद शिवराज कैबिनेट ने भोपाल को बड़ा तोहफा दिया है। भोपाल में बढ़ते ट्रेफिक दबाव को देखते हुए गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास में हुई कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 40.90 किमी के भोपाल बायपास को मंजूरी दे दी है। ये बायपास मंडीदीप के पहले से शुरू होकर कोलार रोड होते हुए फंदा पर देवास-इंदौर मार्ग से जुड़ेगा। यह बायपास 3 हजार करोड़ की राशि से बनाया जाएगा। इस बायपास के बनने से भोपाल के साथ ही इंदौर को भी फायदा होगा।भोपाल में तीन हजार करोड़ रुपये में बनने वाले बायपास में एक रेलवे ब्रिज, दो फ्लायओवर और 15 अंडरपास बनाए जाएंगे। यह मंडीदीप के पहले से शुरू होकर कोलार रोड होते हुए फंदा के आगे देवास-इंदौर मार्ग से जुड़ेगा। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार भोपाल का नया बायपास 40.90 किमी का रहेगा। चार लेन बायपास के साथ दो लेन की सर्विस रोड भी बनाई जाएगी। परियोजना लागत की चार प्रतिशत राशि पांच किस्तों में तो शेष राशि 15 वर्षों में किस्तों में दी जाएगी। इस बायपास के बनने से वाहन भोपाल शहर में नहीं आएंगे। मंडीदीप से कोलार, रातीबड़, फंदा होते हुए देवास-इंदौर मार्ग पर आ जाएंगे। भोपाल की हुजूर विधानसभा से विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उनकी बहुप्रतिक्षित मांग को पूरा किया।
25 किमी की दूरी कम हो जाएगी
नए बायपास के निर्माण से भोपाल जाने की जरूरत नहीं होगी। इससे 25 किमी का दूरी कम हो जाएगी। मंडीदीप के पहले बायपास फंदा के आगे देवास-इंदौर मार्ग से जुड़ जाएगा। इससे मंडीदीप और भोपाल शहर से गुजरने वाले ट्रैफिक में फंसने की समस्या और उसके कारण लगने वाला अतिरिक्त समय भी बचेगा। इस नए बायपास से जबलपुर और नर्मदापुरम से आने जाने वाले लोगों का इंदौर से सीधा जुड़ाव हो जाएगा। इस सड़क पर सिक्स लेन और फोर लेन रोड बड़े और भारी यातायात के लिए और सर्विस रोड स्थानीय यातायात के लिए होगी।


Warning: Undefined variable $post in /home/u970298918/domains/shrimahakalloktv.com/public_html/wp-content/themes/newses/inc/ansar/hooks/hook-single-page.php on line 180

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *