• Fri. Oct 18th, 2024

shrimahakalloktv.com

श्री महाकाल लोक के सम्पूर्ण दर्शन

लाड़ली बहना योजना की मासिक किश्त 10 को

ByShri Mahakal Lok TV

Aug 31, 2023

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रक्षा-बंधन के पावन पर्व पर प्रदेश की लाड़ली बहनों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बहनों के सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक सशक्तिकरण के लिए दिन-रात प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की आगामी मासिक किश्त की राशि 10 सितम्बर को बहनों के खाते में डाली जाएगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मैंने बहनों के जीवन में सुख-समृद्धि लाने के लिए और उनके घर-आंगन को खुशियों से भरने का संकल्प लिया है। प्रदेश में बहनों के सम्मान और सुरक्षा के लिए लगातार कार्य हो रहा है। महिला सशक्तिकरण मेरे जीवन का मिशन है। किसी बहन की आंख में आँसू नहीं रहने दूंगा। राखी के पावन पर्व पर मेरी कामना है कि बहनों की जिन्दगी आनंद और प्रसन्नता से भरपूर रहे।


Warning: Undefined variable $post in /home/u970298918/domains/shrimahakalloktv.com/public_html/wp-content/themes/newses/inc/ansar/hooks/hook-single-page.php on line 180

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *