• Fri. Oct 18th, 2024

shrimahakalloktv.com

श्री महाकाल लोक के सम्पूर्ण दर्शन

MP में जमकर मना चांद को छूने का जश्न

ByShri Mahakal Lok TV

Aug 24, 2023

भोपाल। इसरो ने चांद पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग कर इतिहास रच दिया है। चंद्रयान-3 ने बुधवार शाम 5 बजकर 44 मिनट पर लैंडिंग की प्रोसेस शुरू की। शाम 6 बजकर 4 मिनट पर लैंडर ने चांद पर पहला कदम रखा। इसी के साथ भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर कामयाब लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। इसरो के मिशन के कामयाब होते ही देशभर के साथ मध्यप्रदेश में भी जश्न का माहौल बन गया।

भोपाल के रीजनल साइंस सेंटर में वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगे। इंदौर में युवाओं ने रैली निकालकर ढोल-ढमाके के साथ डांस किया। उज्जैन, ग्वालियर, रतलाम, विदिशा, सागर, जबलपुर में लोगों ने मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई। शहरों से लेकर गांवों तक उत्साह दिखा। चंद्रयान-3 की लैंडिंग सफलतापूर्वक होने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी लोगों को बधाई दी। इसरो द्वारा 14 जुलाई 2023 को चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर भेजा गया था। इंदौर में चंद्रयान की लैंडिंग देखने के लिए खासा क्रेज दिखा। शहर के 56 दुकान और राजवाड़ा जैसे स्पॉट्स पर लोगों के लिए बड़ी स्क्रीन लगाई गई थीं। इन पर चंद्रयान की लैंडिंग का सीधा प्रसारण दिखाया गया। लैंडिंग होते ही यहां भारत माता की जय और जय श्री राम के नारे लगने लगे।
महाकाल मंदिर में विशेष अनुष्ठान
चंद्रयान-3 की सफलता के लिए उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में विशेष पूजन-अर्चन किया गया। पंडित यश गुरु ने बताया, ‘चंद्रयान की चांद पर सफल लैंडिंग के लिए भगवान महाकाल का पूजन अभिषेक कर भस्म आरती की गई।’ इसरो चीफ डॉ. एस. सोमनाथ बीती 24 मई को उज्जैन आए थे। उन्होंने महाकालेश्वर सहित अन्य मंदिरों के दर्शन किए थे। इसरो प्रमुख ने महाकाल मंदिर में चंद्रयान-3 की सफलता के लिए प्रार्थना भी की थी।


Warning: Undefined variable $post in /home/u970298918/domains/shrimahakalloktv.com/public_html/wp-content/themes/newses/inc/ansar/hooks/hook-single-page.php on line 180

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *