• Sat. Oct 19th, 2024

shrimahakalloktv.com

श्री महाकाल लोक के सम्पूर्ण दर्शन

पन्ना के वाटरफॉल में बनेगा MP का पहला ग्लास ब्रिज

ByShri Mahakal Lok TV

Aug 23, 2023

पन्ना। बुंदेलखंड का नियाग्रा कहे जाने वाले पन्ना जिले में स्थित बृहस्पति कुंड जलप्रपात की खूबसूरती का दीदार करने के लिए ग्लास ब्रिज का निर्माण किया जाएगा। पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के अधिकारियों ने पन्ना के सर्किट हाउस में पर्यटन निगम की टीम के साथ बैठक कर बृहस्पति कुंड वाटरफॉल और आसपास के क्षेत्र का पर्यटन बढ़ाने के उद्देश्य से बनाये प्रस्ताव पर विस्तार से चर्चा की।

जिला पुरातत्व, पर्यटन और संस्कृति परिषद पन्ना के सदस्य आबकारी उप निरीक्षक मुकेश पांडेय ने भी बैठक में जरूरी सुझाव दिए। मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम की तकनीकी टीम ने बृहस्पति कुंड वाटरफॉल पहुंचकर वास्तविक स्थिति और लोकेशन का अध्ययन और सर्वे किया। वास्तुविद सतीश कालान्तरे ने बताया कि बृहस्पति कुंड जलप्रपात के आसपास फिलहाल सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना हमेशा बनी रहती है। इसलिए बृहस्पति कुंड जलप्रपात के चारों तरफ सुरक्षा के लिए रेलिंग लगाई जाएगी। रेलिंग भी इस तरीके से लगाई जाएगी कि स्थान की खूबसूरती भी बनी रहे और सुरक्षा भी।वास्तुविद सतीश कालान्तरे ने बताया कि बृहस्पति कुंड आश्रम की तरफ एक मजबूत ग्लास ब्रिज बनाया जाएगा, जिस पर चढ़कर पर्यटक जलप्रपात के ठीक सामने खड़े होकर जलप्रपात की खूबसूरती को दीदार सकेंगे। यह देश का दूसरा और मध्यप्रदेश का पहला ग्लास ब्रिज होगा।


Warning: Undefined variable $post in /home/u970298918/domains/shrimahakalloktv.com/public_html/wp-content/themes/newses/inc/ansar/hooks/hook-single-page.php on line 180

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *