भोपाल। प्रधानमंत्री मोदी ने मध्यप्रदेश रोजगार मेले को संबोधित करते हुए कहा कि सिर्फ पांच साल के भीतर ही भारत में साढ़े 13 करोड़ भारतीय गरीबी रेखा से ऊपर आ गए हैं। पिछले नौ वर्षों में लोगों की औसतन आय में भारी बढोतरी हुई है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के भेल स्थित महात्मा गांधी स्कूल परिसर में आयोजित रोजगार मेले में नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति बधाई पत्र प्रदान किए। इस दौरान अपने संबोधन में सीएम ने कहा कि शिक्षक की नौकरी साधारण नहीं है। शिक्षक आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को गढ़ने वाले हैं। आप इंसान बनाने वाले हैं। ये आप सभी ध्यान रखना। शिक्षा का अर्थ है कि ‘सा विद्या या विमुक्तये’, शिक्षा वो है जो इस लोक और परलोक से मुक्ति दिलाये। जो ज्ञान, कौशल के साथ नागरिकता के संस्कार दे। सीएम ने कहा कि सबसे पहले मैं आप सबको हार्दिक शुभकानाएं देता हूं आप नवनियुक्त शिक्षक हैं। मैं आपका बहुत आदर करता हूं। क्योंकि आप अब गुरु हो, गुरु का मतलब ही होता है अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाना। पीएम मोदी ने कहा कि इस ऐतिहासिक कालखंड में शिक्षण जैसे महत्वपूर्ण दायित्व से अपने आप को जोड़ रहे हैं। इस बार लाल किले से मैंने विस्तार से बात की है कि कैसे देश के विकास में राष्ट्रीय चरित्र की अहम भूमिका है। आप सभी पर भारत की भावी पीढ़ी को गढ़ने उन्हें आधुनिकता में ढालने और नई दिशा देने की जिम्मेदारी है।
Warning: Undefined variable $post in /home/u970298918/domains/shrimahakalloktv.com/public_html/wp-content/themes/newses/inc/ansar/hooks/hook-single-page.php on line 180