• Sat. Oct 19th, 2024

shrimahakalloktv.com

श्री महाकाल लोक के सम्पूर्ण दर्शन

नाथ ने सरकार के खिलाफ जारी किया आरोप पत्र

ByShri Mahakal Lok TV

Aug 18, 2023

भोपाल। कांग्रेस ने प्रदेश की बीजेपी सरकार के खिलाफ एक आरोप पत्र जारी किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने ये आरोप पत्र एक दस्तावेज के रूप में जारी किया। इस मौके पर कमलनाथ ने कहा कि हम 18 साल की भ्रष्ट शिवराज सरकार के खिलाफ ये आरोप पत्र लेकर आए हैं और इसमें शामिल एक एक आरोप तथ्यों पर आधारित है।

भ्रष्टाचार का कीर्तिमान रच दिया

एक एक तथ्य प्रमाण के बाद ही इसे दस्तावेज में शामिल किया गया है। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में यह बात कही। पत्रकार वार्ता में नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह, आरोप पत्र समिति के समन्वयक पारस सकलेचा, मप्र कांग्रेस के उपाध्यक्ष राजीव सिंह, मीडिया विभाग के अध्यक्ष के.के. मिश्रा और प्रवक्ता निकिता खन्ना मौजूद थे। कमलनाथ ने कहा कि मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार विश्व की सबसे अधिक घोटाले करने वाली सरकार है। शिवराज जी ने अपने 18 साल के कार्यकाल में घोटाले पर घोटाले कर भ्रष्टाचार का कीर्तिमान रच दिया है। शिवराज सरकार के काले कारनामों का काला चिट्ठा बहुत लंबा है, जिनमें से कुछ महत्वपूर्ण महाघोटालों को शामिल कर कांग्रेस पार्टी ने शिवराज सरकार के 18 साल के कार्यकाल की घोटाला-शीट तैयार की है। इससे मध्य प्रदेश की जनता को 50 प्रतिशत कमीशनराज की तथ्यात्मक हकीकत भली भांति समझ आ जाएगी।


Warning: Undefined variable $post in /home/u970298918/domains/shrimahakalloktv.com/public_html/wp-content/themes/newses/inc/ansar/hooks/hook-single-page.php on line 180

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *