• Fri. Oct 18th, 2024

shrimahakalloktv.com

श्री महाकाल लोक के सम्पूर्ण दर्शन

मऊगंज मध्य प्रदेश का 53 वां जिला

ByShri Mahakal Lok TV

Aug 14, 2023

रीवा । मध्य प्रदेश के जिलों में अब मऊगंज का भी नाम जुड़ गया है। सीएम शिवराज सिंह चौहान की घोषणा के बाद राजस्व विभाग ने रविवार को जिला गठन का आदेश जारी कर दिया है, इसी के साथ अब प्रदेश में जिलों की संख्या 53 हो गई है।
15 अगस्त से पहले रीवा से अलग कर बनाए गए मऊगंज जिले में कलेक्टर और एसपी की भी पोस्टिंग भी कर दी गई है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग और गृह विभाग ने आदेश भी जारी कर दिए है। अन्य अधिकारियों की नियुक्ति भी इसी हफ्ते हो जाएगी।
अजय बने कलेक्टर, वीरेन्द्र एसपी
अजय श्रीवास्तव अपर आयुक्त आदिवासी विकास, प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश अनुसूचित जनजाति वित्त एवं विकास निगम भोपाल को नवगठित जिले मऊगंज का कलेक्टर बनाया गया है। श्रीवास्तव का पदस्थापना आदेश जारी हो गया है । सुश्री सोनिया मीना को जिला मऊगंज कलेक्टर पदस्थ करने का जारी आदेश रविवार देर रात राज्य शासन ने निरस्त कर दिया है।वही वीरेन्द्र जैन सेनानी 8वीं वाहिनी, विशेष सशस्त्र बल छिंदवाड़ा को नवगठित जिले मऊगंज का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। जैन का पद-स्थापना आदेश रविवार देर रात जारी हो गया है।


Warning: Undefined variable $post in /home/u970298918/domains/shrimahakalloktv.com/public_html/wp-content/themes/newses/inc/ansar/hooks/hook-single-page.php on line 180

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *