• Fri. Oct 18th, 2024

shrimahakalloktv.com

श्री महाकाल लोक के सम्पूर्ण दर्शन

कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर उज्जैन पहुंचे

ByShri Mahakal Lok TV

Aug 2, 2023

उज्जैन।मध्य प्रदेश में आगामी दिनों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं जिससे पहले केंद्रीय कृषि मंत्री को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की कमान सौंप दी गई है। जिसके बाद पहली बार नरेंद्र सिंह तोमर उज्जैन पहुंचे। यहां भाजपा के कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र सिंह तोमर का स्वागत किया।

इस दौरान प्रदेश सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव मुख्य रूप से मौजूद रहे। तोमर ने मीडिया से चर्चा में कहा कि संभागीय बैठक को आयोजित करने के लिए मैं उज्जैन आए हैं। इस दौरान पूरे संभाग भर के भाजपा कार्यकर्ता को संबोधित करेंगे और आगामी विधानसभा चुनाव के दायित्व सौंपा जाएंगे। नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि कांग्रेस का झूठ का पौधा पास हो गया है। मध्यप्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनने जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दिए गए भाषण के दौरान राज्य में फ्री की योजनाओं के ना देने की बात पर केंद्रीय मंत्री कहा कि मध्य प्रदेश राज्य जीडीपी की दृष्टि से बहुत अच्छा है। एग्रीकल्चर बहुत अच्छा है। विकास का काम बहुत अच्छा हो रहा है। मध्य प्रदेश की गरीब जनता के जीवन में भी बदलाव आए इस दृष्टि से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रयास कर रहे हैं। मणिपुर हरियाणा में हुई हिंसा को लेकर कहा कि ऐसी घटनाओं से दिल व्यतीत होता है । दुखी होता है इन दोनों राज्यों में भी भाजपा की सरकार है और सरकार दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है।


Warning: Undefined variable $post in /home/u970298918/domains/shrimahakalloktv.com/public_html/wp-content/themes/newses/inc/ansar/hooks/hook-single-page.php on line 180

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *