• Fri. Oct 18th, 2024

shrimahakalloktv.com

श्री महाकाल लोक के सम्पूर्ण दर्शन

रविदास स्मारक के लिए महाकाल से भरा जल कलश

ByShri Mahakal Lok TV

Aug 2, 2023

उज्जैन । मध्य प्रदेश शासन द्वारा संत शिरोमणी रविदास स्मारक निर्माण समरसता यात्रा का आयोजन 23 अगस्त तक किया जा रहा है।
मध्य प्रदेश शासन द्वारा भारत की सांस्कृतिक, धार्मिक एवं आध्यात्मिक एकता में संत शिरोमणी रविदास जी के अखंड योगदान एवं उनके दर्शन शिक्षा और संदेशों, समाज सुधार के लिये दिये गये अतुलनीय योगदान के संबंध में जन जागरण करने तथा सागर जिले के बडतुमा में संत रविदास मंदिर एवं कला संग्रहालय विकसित करने हेतु रविदास मंदिर निर्माण यात्रा का आयोजन किया गया है। जिसमें प्रदेश के 313 विकास खण्डों से संचित मिट्टी और नदी के जल का सांकेतिक संग्रहण कर मंदिर निर्माण स्थल पर शिलान्यास किया जावेगा। इसी तारतम्य में महाकालेश्वर मंदिर में संत शिरोमणि श्री रविदास मंदिर निर्माण यात्रा (समरसता यात्रा) के लिये विभाष उपाध्याय, उपाध्यक्ष मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, श्रीमती कलावती यादव अध्यक्ष नगर पालिक निगम, श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाडे के महंत एवं समिति सदस्य विनीत गिरी महाराज, मंदिर प्रबंध समिति के सदस्य राजेन्द्र शर्मा , राम पुजारी, सहायक प्रशासक प्रतीक द्विवेदी द्वारा श्री महाकालेश्वर मंदिर के कोटितीर्थ कुण्ड पर स्थित श्री कोटेश्वर महादेव का अभिषेक व पूजन किया गया। अभिषेक व पूजन के पश्चात कलश में कोटितीर्थ का जल संग्रहित किया गया। जल संग्रहण के पश्चात गणमान्यों द्वारा महाकालेश्वर भगवान का दर्शन कर बाबा महाकाल से यात्रा को सफल बनाने की प्रार्थना की।


Warning: Undefined variable $post in /home/u970298918/domains/shrimahakalloktv.com/public_html/wp-content/themes/newses/inc/ansar/hooks/hook-single-page.php on line 180

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *