• Fri. Oct 18th, 2024

shrimahakalloktv.com

श्री महाकाल लोक के सम्पूर्ण दर्शन

चित्रकथाओं से सजेगा उज्जैन का त्रिवेणी संग्रहालय

ByShri Mahakal Lok TV

Aug 2, 2023

उज्जैन। उज्जैन के त्रिवेणी संग्रहालय में पुराणों पर आधारित आकर्षक चित्रकथाएँ देखने को मिलेंगी। यहाँ देश के 18 चित्रकार चित्रकथाएँ बनाने में जुटे हैं। ये चित्र बूंदी शैली, नाथद्वारा शैली, पहाड़ी शैली और अपभ्रंश शैली जैसी कई विशिष्ट शैलियों में बनेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 103वें एपिसोड में त्रिवेणी संग्रहालय में चल रहे इस काम की चर्चा करते हुए खुशी जाहिर की थी।

क्या विशेष है त्रिवेणी कला संग्रहालय में

मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग द्वारा भारतीय सनातन संस्कृति के अनादिदेव शिव, शक्ति स्वरुपा भगवती दुर्गा और लीला पुरुषोत्तम भगवान श्रीकृष्ण के विविध कथा आख्यानों को पुरातन तथा वर्तमान समय की कलाओं के माध्यम से सृजित करने का प्रयास किया गया है। यहाँ सनातन परंपरा की तीन शाश्वत धाराओं को समावेशित किया गया है।
उज्जैन में इन तीनों ही ज्ञान परंपराओ के प्रत्यक्ष प्रमाण यथा महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, हरसिद्धी शक्तिपीठ और श्रीकृष्ण की शिक्षा स्थली सान्दीपनि आश्रम के रुप में देखे जा सकते हैं। उज्जयिनी के इसी पौराणिक महत्व को दृष्टिगत रखते हुए वर्ष 2016 में आयोजित सिहंस्थ महाकुंभ के अवसर पर इस संग्रहालय की स्थापना की गई। इसका यह नाम ‘त्रिवेणी’ इन तीनों ही परंपराओं के समावेश को परिलक्षित करता है। त्रिवेणी शैव, शाक्त व वैष्णव परंपराओं पर आधारित कला विविधताओं का ललित संसार है। संग्रहालय में क्रमशः शैव, शाक्त व वैष्णव दीर्घाओं के माध्यम से पुरातात्विक प्रतिमाओं एवं सांस्कृतिक प्रतिकृतियों का समावेश बहुविध भारतीय कलारूपों में किया गया है। पुरातत्व की दीर्घाओं में मालवांचल के क्षेत्रों से एकत्रित किए गए शिल्प, सिक्के आदि महत्वपूर्ण पुरावेश उनकी समकालीन विशेषताओं के साथ प्रदर्शित हैं। यहाँ शैवायन, कृष्णायन और दुर्गायन दीर्घाओं में क्रमशः शिव, देवी और विष्णु (कृष्ण) से संबंधित पुरातन मूर्तियों और प्रतीकों को सुरक्षित ढंग से प्रदर्शित किया गया है।


Warning: Undefined variable $post in /home/u970298918/domains/shrimahakalloktv.com/public_html/wp-content/themes/newses/inc/ansar/hooks/hook-single-page.php on line 180

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *