• Fri. Oct 18th, 2024

shrimahakalloktv.com

श्री महाकाल लोक के सम्पूर्ण दर्शन

श्रावण मास में क्यों करते है 84 महादेव के दर्शन

ByShri Mahakal Lok TV

Jul 31, 2023

धार्मिक नगरी उज्जैन को देवों की नगरी भी कहा जाता है। पूरे विश्व में एक ही जगह है उज्जैन जहां पर 84 महादेव हैं। 84 महादेव की महिमा अपरंपार है, जिनका नाम लेने मात्र से ही विशेष फल की प्राप्ति होती है।

श्रावण मास और अधिकमास में 84 महादेव की पूजा-अर्चना और दर्शन का विशेष महत्व होता है। यही कारण है कि बाबा महाकाल के साथ ही 84 महादेव मंदिरों पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान का पूजन-अर्चन करने आ रहे हैं। हर मंदिर में आराधना करने का अपन अलग महत्व है, इसीलिए मौका पड़ते ही आप जरूर 84 महादेव के दर्शन कर जीवन को सफल और सार्थक बनाये।
प्राचीन मान्यता
84 महादेव के दर्शन चार धाम यात्रा के बराबर मानी जाती है। सभी मंदिरों में दर्शन का अलग महत्व है। अगस्त्येश्वर महादेव मंदिर में दर्शन करने से ब्रह्महत्या के दोष से भी मुक्ति मिल जाती है। इसके अलावा मार्कंटेश्वर महादेव के दर्शन से दीर्घायु का आशीर्वाद मिलता है। इसी तरह अपेशेश्वर महादेव के दर्शन से सुख शांति समृद्धि की प्राप्ति होती है जबकि सौभाग्येश्वर महादेव के दर्शन से अखंड स्वागत सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है।


Warning: Undefined variable $post in /home/u970298918/domains/shrimahakalloktv.com/public_html/wp-content/themes/newses/inc/ansar/hooks/hook-single-page.php on line 180

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *