• Fri. Oct 18th, 2024

shrimahakalloktv.com

श्री महाकाल लोक के सम्पूर्ण दर्शन

लाड़ली बहन योजना पंजीयन में सर्वर का रोड़ा

ByShri Mahakal Lok TV

Jul 29, 2023

भोपाल। सूबे की शिवराज सरकार ने भले ही लाड़ली बहन योजना के लिए पंजीयन फिर से शुरू कर दिए हो लेकिन इसमें सर्वर बाधा बना हुआ है।

जानकारी मिली है सर्वर के चलते पंजीयन की संख्या नहीं बढ़ पा रही है। साथ ही वह महिलाएं जो 23 से 60 साल की कैटेगरी में आती हैं और पंजीयन नहीं करवा सकी हैं। उन्हें सिर्फ अपने या परिवार में किसी के नाम ट्रैक्टर होने पर ही योजना का लाभ दिया जाएगा। बता दें कि पहले 23 से 60 साल की महिलाओं को इस योजना का लाभ दिया जा रहा था, लेकिन अब इस उम्र को 21 साल कर दिया गया है। हालांकि 23 से 60 की उम्र की जो महिलाएं पहले पंजीकरण नहीं करवा पाई हैं उन्हें अब मौका नहीं दिया जाएगा। इन महिलाओं को तभी पंजीकरण मिलेगा जब इनके परिवार में ट्रैक्टर होगा। लाडली बहना योजना में 23 से 60 वर्ष की वह महिलाएं पात्र हैं, जिनके परिवार में ट्रैक्टर हो। चाहे वह परिवार के किसी भी सदस्य के नाम क्यों ना हो। जिनके घर में ट्रैक्टर ना हो उन्हें पात्रता नहीं दी जाएगी। 21 से 23 साल की विवाहित महिलाएं इस योजना के लिए पात्र हैं, जिसके लिए उन्हें मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना जरूरी है।


Warning: Undefined variable $post in /home/u970298918/domains/shrimahakalloktv.com/public_html/wp-content/themes/newses/inc/ansar/hooks/hook-single-page.php on line 180

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *