• Fri. Oct 18th, 2024

shrimahakalloktv.com

श्री महाकाल लोक के सम्पूर्ण दर्शन

खेत में तेंदुआ दिखने से ग्रामीणाें में दहशत

अन्दाद। क्षेत्र में तेंदुआ और उसके शावक के आने से किसानों में दहशत का माहौल है। विगत 15 दिनों से ग्राम अंदड और उसके आसपास के क्षेत्र में तेंदुआ और उसके दो शावक सक्रिय है। तेंदुए ने दो सूअर और एक बंदर व बकरे काे शिकार बनाया है। रबी की फसल के दौरान खेतों में किसानों द्वारा रात्रि सिंचाई की जा रही है। वहीं क्षेत्र में तेंदुए के आने से किसान दहशत में है। किसान खेतों से अपना काम छोड़कर भाग रहे हैं।

https://shrimahakalloktv.com/?p=5878

जिससे किसानों को रात में खेत में नहीं जाना पड़े

तेंदुए के डर से किसानों ने मांग की कि बिजली विभाग केवल दिन में ही पर्याप्त बिजली दें, जिससे किसानों को रात में खेत में नहीं जाना पड़े। गांव के ही सीताराम ने बताया कि वह अपने खेत में सिंचाई के लिए जा रहे थे। अचानक उन्हें जानवर दिखाई दिया और वह अपना वाहन छोड़कर भाग गए। साथ ही गांव के राधेश्याम यादव ने भी अपने खेत में तेंदुआ देखा। मंगलवार दोपहर में दिनेश परशुराम यादव अपनी पत्नी के साथ खेत में काम कर रहे थे। उन्होंने भी जानवर को देखा और वह अपना काम छोड़कर घर की और भाग गए।

यह मांग कि पर्याप्त बिजली केवल दिन के समय ही दी जाए

उक्त जानकारी विभाग को दी गई है। उसके बाद वन विभाग की टीम में निरीक्षण भी किया है। वहीं तेंदुओं को पकड़ने के लिए वनविभाग द्वारा पिंजरा भी लगाया गया है। साथ ही ग्रामीणों की विद्युत विभाग से यह मांग कि पर्याप्त बिजली केवल दिन के समय ही दी जाए। क्योंकि किसान रात्रि के समय अब दहशत के कारण खेतों में सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। ताकि तेंदुए के आने से दिन के समय पर्याप्त सिंचाई हो पाए और फसल प्रभावित नहीं हो।


Warning: Undefined variable $post in /home/u970298918/domains/shrimahakalloktv.com/public_html/wp-content/themes/newses/inc/ansar/hooks/hook-single-page.php on line 180

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *