• Sun. Sep 8th, 2024

shrimahakalloktv.com

श्री महाकाल लोक के सम्पूर्ण दर्शन

पटाखे जलाने पर पड़ोसियों से हुआ विवाद

उज्जैन। कार्तिक चौक में साहू धर्मशाला के सामने रहने वाले दो परिवारों में सोमवार रात को पटाखा जलाने की बात पर विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को पीट दिया। जिससे 9 लोग घायल हो गए। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कार्तिक चौक साहू धर्मशाला के सामने रहने वाले जोशी परिवार के बच्चे सोमवार रात को घर के बाहर पटाखे जला रहे थे।

दोनों पक्षों में मारपीट हो गई

https://shrimahakalloktv.com/?p=5374

सामने रहने वाले बक्षीसिंह के परिवार के सदस्यों ने उसे रोका था। जिस पर दोनों परिवारों के लोग एकत्र हो गए और विवाद करने लगे। दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। जिससे अनिल जोशी, सुधीर जोशी, चंदन सहित अन्य लोग घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष बक्षीसिंह व परमसिंह घायल हो गए। पुलिस ने सुधीर जोशी की शिकायत पर महेंद्र सिंह, परमसिंह, बक्षीसिंह, छतरसिंह, मोंटूसिंह, बलविंदरसिंह और अमन के खिलाफ धारा 147 , 148 सहित मारपीट की अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *