• Sun. Sep 8th, 2024

shrimahakalloktv.com

श्री महाकाल लोक के सम्पूर्ण दर्शन

सामने आया प्रदेश विधानसभा का सियासी गणित

ByShri Mahakal Lok TV

Nov 5, 2023

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर अब ओपिनियन पोल भी सामने आ रहे हैं। हाल ही में ओपिनियन पोल सामने आया है जिसमें बघेलखंड अंचल में 25 सीटों में से कांग्रेस को 17 से 19 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। कहा गया है कि इस हिस्से में भाजपा को 6 से 8 सीट ही मिलेंगी। ओपिनियन पोल में भाजपा को बड़ा नुकसान बताया गया है। बुंदेलखंड में 26 सीट में से 16 से 18 सीट मिलने की बात की गई है। जबकि भारतीय जनता पार्टी को महज 8 से 10 सीट से संतोष करना पड़ सकता है। इस क्षेत्र से एक सीट अन्य दल को मिलने की उम्मीद है। ग्वालियर चंबल में भी कांग्रेस को आगे बताया जा रहा है।

https://shrimahakalloktv.com/?p=5257

ओपिनियन पोल में यह दर्शाया गया है

ओपिनियन पोल में यह दर्शाया गया है कि 34 सीटों में से कांग्रेस को 24 से 36 सीटें मिल सकती हैं। जबकि भाजपा को 8 से 10 सीट मिल सकती है। इस क्षेत्र में बसपा के प्रभाव की बात भी ओपिनियन पोल में की गई है। यहां कांग्रेस का वोटिंग प्रतिशत 49 फीसदी होने की बात कही जा रही है। महाकौशल की 48 सीटों में से भाजपा को महज बारह से 14 सीट से संतोष करना पड़ेगा जबकि अन्य दल को एक सीट मिलेगी। यहां भी कांग्रेस को बढ़त मिलेगी और वह 34 से 36 सीटें हासिल कर सकती है। निमाड़ अंचल की 18 सीटों में से कांग्रेस को बारह से 14 सीटें मिल सकती हैं जबकि भाजपा को 4 से 6 सीटें मिल सकती हैं। जबकि अन्य दल को एक सीट हासिल हो सकती है। मालवा निमाड़ में भी कांग्रेस को बढ़त मिल सकती है। कुल मिलाकर ओपिनियन पोल में कांग्रेस को 230 विधानसभा सीटों में से 132 से 146 सीट मिलने की बात कही गई है। जबकि भाजपा सैकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी। भाजपा को 84 से लेकर 98 सीट मिल सकती हैं। जबकि अन्य दल 5 सीटों पर काबिज हो सकते हैं। ओपिनियन पोल में 46 प्रतिशत वोट पर्सेंटेज कांग्रेस के पाले में जाता हुआ नज़र आ रहा है। जबकि भाजपा का वोटिंग प्रतिशत 43 फीसदी रहने का अनुमान है। जबकि अन्य दल का वोटिंग पर्सेंट 11 प्रतिशत रहने का अनुमान है। ओपिनियन पोल से साफ है कि इस बार कांग्रेस भाजपा पर भारी नज़र आ रही है और प्रदेश में सरकार बनाती हुई दिखाई दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *