• Fri. Oct 18th, 2024

shrimahakalloktv.com

श्री महाकाल लोक के सम्पूर्ण दर्शन

बिजासन माता मेले में करंट से बच्ची की मौत

ByShri Mahakal Lok TV

Oct 23, 2023

इंदौर। बिजासन माता मेले में रविवार देर रात करंट से 14 साल की बच्ची की मौत हो गई। करंट झूला झूलते वक्त लगा है। एरोड्रम पुलिस पर लापरवाही का आरोप लग रहा है। मेले की अनुमति थी या नहीं स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस ने सोमवार को मर्ग कायम करवाया है।
घटना रात करीब 11:30 बजे की है। हातोद निवासी पवन बेटी-बेटे और पत्नी के साथ माता के दर्शन करने गए थे। बच्चों की जीद पर पवन ने झूला झुलाया था। जैसे ही झूले से उतरे कनक चिपक गई। पवन के मुताबिक, बेटे को भी करंट लगा लेकिन उसे बचा लिया। कनक को घायल अवस्था में साठ फीट रोड़ स्थित अस्पताल ले गए लेकिन यहां से एमवाय अस्पताल रैफर कर दिया। डाक्टर ने कनक को मृत घोषित कर दिया। टीआइ राजेश साहू के मुताबिक, हादसा हुआ लेकिन करंट लगा यह स्पष्ट नहीं है। अन्य किसी को करंट लगा इसकी जानकारी नहीं मिली है। बच्ची दसवीं में पढ़ती थी।सभी पीड़ित ग्रामीण रहवासी है। करंट लगने के बाद भी झूला चल रहा था। पुलिस प्रशासन ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया। मौके पर एम्बुलेंस भी नहीं थी। ऐसे में बड़ी घटना भी हो सकती थी।


Warning: Undefined variable $post in /home/u970298918/domains/shrimahakalloktv.com/public_html/wp-content/themes/newses/inc/ansar/hooks/hook-single-page.php on line 180

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *