• Fri. Oct 18th, 2024

shrimahakalloktv.com

श्री महाकाल लोक के सम्पूर्ण दर्शन

गेल के सीनियर इंजिनियर लापता

ByShri Mahakal Lok TV

Oct 18, 2023

इंदौर। गैस अथारिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड इंदौर डिविजन के सीनियर इंजिनियर विनोद कुमार शर्मा बीते सोंमवार से लापता हो गए हैं। अभी तक उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने इस मामले में गुमशुदगी का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

गेल के सीनियर इंजिनियर लापता

हालांकि पुलिस को प्रारंभिक जांच में देवास के पास शिप्रा नदी के किनारे से विनोद कुमार की कार मिली है। जिसका नंबर एमपी शून्य नौ डब्ल्यू जी छः शून्य शून्य तीन बताया जा रहा है। पुलिस ने कार में से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। इस सुसाइड नोट में कुमार ने अपने डिप्टी जनरल मैनेजर पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने कुमार की मोबाइल लोकेशन की जांच भी की जिसके बाद शिप्रा किनारे से उनकी कार बरामद हुई। जांच करने पर पुलिस को कार में से सुसाइड नोट भी मिला।

कार में सुसाइड नोट भी मिला

सुसाइड नोट के साथ पुलिस को पर्स और एक चाबी भी मिली है। पुलिस ने नदी के आसपास और नदी में सर्चिंग करवाई है लेकिन रात हो जाने से सर्चिंग रोग दी गई अब सुबह फिर कुमार की खोज की जाएगी। गौरतबल है कि कुमार की पत्नी कीर्ति ने लसुड़िया थाने में कुमार को लेकर गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। उन्होंने बताया था कि कुमार अचानक घर से चले गए हैं और अभी तक नहीं लौटे हैं।


Warning: Undefined variable $post in /home/u970298918/domains/shrimahakalloktv.com/public_html/wp-content/themes/newses/inc/ansar/hooks/hook-single-page.php on line 180

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *