• Fri. Oct 18th, 2024

shrimahakalloktv.com

श्री महाकाल लोक के सम्पूर्ण दर्शन

आकर्षक रोशनी से जगमगाएगा उज्जैन शहर…

ByShri Mahakal Lok TV

Aug 31, 2023

उज्जैन। धार्मिक शहर उज्जैन जल्द ही आकर्षक रोशनी से जगमगाएगा। इतना ही नहीं शहर की सुंदरता में डमरू और त्रिशुल भी चार चांद लगाएंगे। दरअसल नगर निगम स्मार्ट सिटी के माध्यम से प्रमुख चैराहों, जिनमें महाकाल मंदिर मार्ग, इंदौर रोड ब्रिज तथा अन्य चैराहों पर सुंदर लाइटिंग कराने की योजना बना रहा है, इसे जल्द ही अमली जामा पहनाया जाएगा।

निगम महापौर मुकेश टटवाल के अनुसार योजना में लगभग दो करोड़ रूपए खर्च होंगे। योजना का मुख्य उद्देश्य शहर की आकर्षक रूप से सजावट करना है, जिसके लिए शहर के प्रमुख स्थान महाकाल मंदिर जाने वाले मार्ग, इंदौर रोड के ब्रिज और चौराहों पर सुंदर लाइटिंग की जाएगी। इसके साथ ही यहां भगवान शिव के प्रतीक चिन्ह यानी कि डमरू और त्रिशूल भी लगाए जाएंगे। इससे श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को एक अलग ही अनुभूति प्राप्त हो। बताया जाता है कि दीपावली के बाद यह आकर्षक सजावट शहर में देखने को मिल सकती है।


Warning: Undefined variable $post in /home/u970298918/domains/shrimahakalloktv.com/public_html/wp-content/themes/newses/inc/ansar/hooks/hook-single-page.php on line 180

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *