• Fri. Oct 18th, 2024

shrimahakalloktv.com

श्री महाकाल लोक के सम्पूर्ण दर्शन

तेज रफ्तार कार ने मारी ठोकर, एक की मौत

ByShri Mahakal Lok TV

Aug 29, 2023

शहडोल। शहडोल जिले में सड़क हादसे में एक व्यक्ति ने जान गंवा दी। दूसरा गंभीर है। बाइक को कार ने ठोकर मार दी थी, जिससे यह हादसा हुआ।
जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के बोडीहा तिराहे के पास भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई है तो दूसरा व्यक्ति गंभीर घायल है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पसगडी से मझौली के रास्ते पर बाइक पर शिवकुमार और कमलेश जा रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। कमलेश की तो घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वही शिवकुमार गंभीर घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कमलेश अपने रिश्ते के भाई शिवकुमार के साथ मझौली जा रहा था, तभी बोड़ीहा तिराहे के पास तेज रफ्तार कार MP-66-CA-0736 ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार कमलेश की मौत हो गई। शिवकुमार को गंभीर चोटे आई हैं। घटना देखकर स्थानीय लोग वहां इकट्ठा हो गए। घायल शिवकुमार को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि कार को जब्त कर लिया है। कार चालक के विरुद्ध पुलिस जांच के बाद मामला दर्ज करेगी।


Warning: Undefined variable $post in /home/u970298918/domains/shrimahakalloktv.com/public_html/wp-content/themes/newses/inc/ansar/hooks/hook-single-page.php on line 180

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *