• Fri. Oct 18th, 2024

shrimahakalloktv.com

श्री महाकाल लोक के सम्पूर्ण दर्शन

मिशन चंद्रयान-3 में एमपी के बेटे ने निभाई अहम भूमिका

ByShri Mahakal Lok TV

Aug 24, 2023

रीवा। मिशन चंद्रयान-3 में विक्रम लैंडर ने सफलता पूर्वक चांद पर उतर कर इतिहास रच दिया है। समूचा विश्व अब ISRO के वैज्ञानिकों का लोहा मान रहा है। चंद्रयान-3 में विक्रम लैंडर के सफल लैंडिग से दुनिया भर के देश भारत को बधाई दे रहे हैं।

दुनिया के सबसे बड़े मिशन चंद्रयान-3 में रीवा के एक लाल का कमाल भी शामिल है, जिसका नाम तरुण सिंह है। तरुण सीनियर साइंटिस्ट हैं जो कि ISRO में पदस्थ हैं। इनकी निगरानी में मिशन चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर में लगाया गया कैमरा डाटा कोड के जरिए चांद की तस्वीरें ISRO को भेजेगा। रीवा के रहने वाले तरुण सिंह की उपलब्धि से पूरा विंध्य और रीवा खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। ISRO के सीनियर वैज्ञानिकों में से एक तरुण सिंह रीवा के छोटे से गांव इटौरा गढ़ के रहने वाले हैं। यहीं पर तरुण ने अपना बचपन बिताया और अब बड़े होकर ISRO में बतौर साइंटिस्ट अपनी सेवाएं दे रहे हैं। 15 वर्ष पहले तरुण सिंह की ज्वाइनिंग तिरुवंतपुरम में हुई, लेकिन स्वास्थ्य कारणों के चलते उन्होंने अहमदाबाद में अपना तबादला कराया। पिछले चार वर्षों से अहमदाबाद में तरुण सिंह चंद्रयान-3 के मिशन में काम कर रहे थे। मिशन चंद्रयान-3 में ISRO ने तरुण सिंह को पेलोड क्वालिटी इंश्योरेंस की जिम्मेदारी सौंपी थी।


Warning: Undefined variable $post in /home/u970298918/domains/shrimahakalloktv.com/public_html/wp-content/themes/newses/inc/ansar/hooks/hook-single-page.php on line 180

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *